अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा के टोंटो प्रखंड के बड़ा लिसिया गांव के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा की विशेष पहल पर यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल चुकी है। रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र इलाके के सुदूरवर्ती गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि भवन तैयार होने के बाद केंद्र में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती होगी और मरीजों को खून, पेशाब, डिजिटल एक्स-रे सहित सभी जरूरी जांच सुविधाएं मिलेंगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देना उनकी प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों को भी शहरों जैसी अच्छी सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि टोंटो प्रखंड में तेज़ी से विकास हो रहा है और अब अधिकांश गांवों की सड़कें शहरों से जुड़ चुकी हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री दीपक बिरुवा का आभार जताते हुए कहा कि अब इलाज के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत का नतीजा है सुमित सिंह यादव का म’र्डर, दो अरेस्ट



