अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Mumbai : अमिताभ बच्चन को DON बनाने वाले शख्स यानी डॉन फिल्म के मशहूर डायरेक्टर चंद्रा बरोट नहीं रहे। वे 86 साल के थे और गुजरे कुछ सालों से फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डायरेक्टर की पत्नी दीपा बरोट ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
चंद्रा बरोट ने साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘DON’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया था और अमिताभ बच्चन को ‘डॉन’ के रूप में लोगों के दिलों में बसा दिया था।
बरोट के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,
“यह सुनकर दुख हुआ कि ओरिजनल डॉन के डायरेक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
फरहान अख्तर ने 2006 में ‘डॉन’ का रीमेक भी बनाया था, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे।
चंद्रा बरोट ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने ‘डॉन’, ‘प्यार भरा दिल’, ‘आश्रिता’ और ‘हम बाजा बजा देंगे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निधन से फिल्म जगत ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली निर्देशक को खो दिया है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : DSP ने निकाली ‘शौकिया गुंडा’ की गुंडई, घुटने पर आकर लगा गिड़गिड़ाने (VIDEO)

