अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब राज्य नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा है, ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने बेटे निशांत कुमार को सौंप देनी चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और राजधानी पटना तक में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। सरकार और पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और नीतीश कुमार के पास अब इसे संभालने की क्षमता नहीं बची है।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह मंत्री भी हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराध पर काबू नहीं पा सके हैं। ऐसे में अब उ0न्हें अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। राबड़ी देवी ने तंज भरे लहजे में कहा, “अब बेटा ही बिहार संभालेगा।”
इसके साथ ही राबड़ी देवी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाएंगे, क्या वे अब बिहार और भारत के नागरिक नहीं कहलाएंगे? राबड़ी देवी के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें : वीडियो कॉल उठाते ही लगा डाला 50 लाख का चुना, CID ने शातिर को दबोचा
इसे भी पढ़ें : जंगल में जांबाजों के बढ़ते कदम को रोकने की कोशिश नाकाम… देखें वीडियो



