Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जींस-टॉप पहने लड़कियों का एक गैंग बीच सड़क कर रहा जबरन वसूली
Headlines

जींस-टॉप पहने लड़कियों का एक गैंग बीच सड़क कर रहा जबरन वसूली

July 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Araria : बिहार के अररिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़कियों का एक गैंग राहगीरों और वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहा है। यह गैंग करीब आधा दर्जन लड़कियों का है, जो जींस-टॉप और शर्ट-पैंट पहनकर मुख्य सड़कों पर सक्रिय रहती हैं। ये लड़कियां खुद को कभी प्रशासनिक अधिकारी की पहचान देती हैं, तो कभी इलाज के नाम पर लोगों से पैसे मांगती हैं।

ताजा मामला अररिया के ताराबाड़ी इलाके का है, जहां यह गैंग ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से गाड़ी में बैच और स्टीकर लगाने के नाम पर पैसे वसूल रहा था। वहीं, राह चलते लोगों से परिजनों की बीमारी का बहाना बनाकर 100 से 500 रुपये तक की मांग की जा रही थी। जब स्थानीय लोगों को इस गैंग की हरकतों की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और लड़कियों को ऐसा करने से रोका। शुरुआत में लड़कियों ने ग्रामीणों पर धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन सख्त रुख देखकर उन्हें वहां से भागना पड़ा।

Advertisement Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब यह गैंग पकड़ा गया है। कुछ समय पहले भी इसी तरह की घटनाएं रानीगंज-भरगामा और सैफगंज-महथावा सड़कों पर सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि ये लड़कियां सामान्य से अलग भाषा में बात करती हैं और पहनावे से लोगों को भ्रमित कर देती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। ताराबाड़ी थानेदार ने बताया कि इस मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और अगर पीड़ितों द्वारा शिकायत की जाती है, तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : ‘नहीं संभल रहा बिहार, तो बेटे को बना दें CM’, राबड़ी देवी की नीतीश कुमार को दो टूक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘नहीं संभल रहा बिहार, तो बेटे को बना दें CM’, राबड़ी देवी की नीतीश कुमार को दो टूक
Next Article AJSU पार्टी से निष्कासित की गयी डॉ. रीना गॉडसोरा

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.