अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : हरिद्वार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सुबह के समय मंदिर में अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ गई। इस दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर पड़े, और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और इस बात की जांच की जा रही है कि भीड़ प्रबंधन में कहां चूक हुई। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे, जो देशभर से दर्शन के लिए पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने पत्रकारों के बाद अब इनके लिए किया बड़ा ऐलान

