अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : चंदन मिश्रा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है । इस हत्या में 5 नहीं, बल्कि 6 अपराधी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, पांच शूटरों ने अस्पताल में घुसकर सिर्फ 23 सेकेंड में उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान एक और अपराधी अस्पताल के बाहर रेकी कर रहा था, जो हेलमेट और मास्क में था। पुलिस ने सभी छह अपराधियों की तस्वीरें हासिल कर ली हैं और मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को हिरासत में ले लिया है।
कौन था चंदन मिश्रा?
बक्सर निवासी चंदन मिश्रा हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उस पर 24 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा है और इसके पीछे चंदन और शेरू गैंग की पुरानी दुश्मनी है।
मास्टरमाइंड कौन?
पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तौसीफ उर्फ बादशाह को हिरासत में ले लिया है। वह फुलवारी शरीफ में जमीन के धंधे से जुड़ा हुआ है और हत्या को सुपारी किलिंग बताया जा रहा है।
अब तक की कार्रवाई
पटना पुलिस और एसटीएफ ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। सभी छह अपराधियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया है और बाकी की तलाश जारी है।
जनता डरी, विपक्ष हमलावर
अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर खुलेआम हत्या ने आम लोगों को डरा दिया है। वहीं, विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और नीतीश कुमार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा है।
इसे भी पढ़ें : “साहेब ने ED भेज दी है…”, पूर्व सीएम के ठिकानों पर भोरे-भोर ED का छापा



