Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आखिरकार तेज प्रताप ने तेजस्वी से ले लिया पंगा, चुनावी गेम खराब करने के लिए चली ये चाल
बिहार

आखिरकार तेज प्रताप ने तेजस्वी से ले लिया पंगा, चुनावी गेम खराब करने के लिए चली ये चाल

October 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार उपचुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बड़ा पंगा ले लिया है. दोनों भाइयों में टकराव की लगातार खबरों के बीच अब तेज प्रताप ने ऐलान कर दिया है कि वह बिहार उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक कुमार को अपना समर्थन देंगे.

पिछले दिनों अतिरेक कुमार के पिता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तेज प्रताप से मिले थे और अपने उम्मीदवार बेटे के लिए उनका समर्थन मांगा था.

हालांकि, तेज प्रताप ने घोषणा की है कि तारापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. तेज प्रताप यादव ने कहा -“कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए छात्र जनशक्ति परिषद ने कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार और तारापुर से आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है. छात्र जनशक्ति परिषद मजबूती के साथ दोनों ही विधानसभा में अपने समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार और उनकी जीत सुनिश्चित करें.”

तेज प्रताप आरजेडी विधायक हैं और विधायक रहते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर उन्होंने तेजस्वी को ना केवल बड़ा झटका दिया है बल्कि उनके खिलाफ बगावत का बिगुल भी फूंक दिया है. बता दें कि, कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं और दोनों ही सीट पर आरजेडी और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करके ना केवल तेज प्रताप ने पार्टी में भी बगावत की शुरुआत कर दी है बल्कि परिवार के अंदर भी उनके इस फैसले को लेकर घमासान मचना तय है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार, पति ने खुद को पेट्रोल डालकर फूंका
Next Article रांची में जमीन कारोबारी पर फायरिंग

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.