WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिला प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसी मेघा भारद्वाज ने कई महत्वपूर्ण शाखाओं और कार्यालयों की जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपते हुए नया आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत विकास, जनसंपर्क, ग्रामीण विकास, योजना, गोपनीय, पर्यटन और जन शिकायत जैसी अहम शाखाओं में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। डीसी का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के बंटवारे से सरकारी कामकाज में तेजी आएगी, जवाबदेही बढ़ेगी और आम लोगों से जुड़े मामलों का निपटारा अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। डीसी वे सभी अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
| क्रमांक | अधिकारी का नाम व पद | नया प्रभार / अतिरिक्त जिम्मेदारी |
|---|---|---|
| 1 | जेम्स सुरीन (अपर समाहर्ता) | जिला स्थापना उपसमाहर्ता, पाकुड़ |
| 2 | प्रीतिलता मुर्मू (जिला पंचायत राज पदाधिकारी) | प्रभारी पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास शाखा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी |
| 3 | कुमार अभिषेक सिंह (जिला आपूर्ति पदाधिकारी) | प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा एवं जिला विधि शाखा |
| 4 | मोजाहिद अंसारी (जिला परिवहन पदाधिकारी) | उप निर्वाचन पदाधिकारी, पाकुड़ |
| 5 | अमित कुमार (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता) | जिला योजना पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा |
| 6 | विकास कुमार त्रिवेदी (कार्यपालक दंडाधिकारी) | जिला अवर निबंधक एवं जिला नजारत उपसमाहर्ता |
| 7 | गोपाल कृष्ण कुंवर (कार्यपालक दंडाधिकारी) | प्रभारी पदाधिकारी, जिला अभिलेखागार एवं जिला प्रतिलिपि शाखा |
| 8 | कान्ति रश्मि (कार्यपालक दंडाधिकारी) | सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अनुमंडल स्थापना उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा एवं जिला जन सूचना कोषांग |
| 9 | त्रिभुवन कुमार सिंह (कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़ सदर) | अनुमंडल न्यायालय (द्वितीय), प्रभारी पदाधिकारी अनुमंडल नीलाम पत्र शाखा एवं जिला नीलाम पत्र शाखा |
| 10 | राहुल कुमार (जिला क्रीड़ा पदाधिकारी) | प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन कार्यालय |
| 11 | संजय कच्छप (पणन सचिव, जिला कृषि उत्पादन बाजार समिति) | प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग |

इसे भी पढ़ें : “नशा पूरे परिवार को तबाह कर देता है”, सीएम हेमंत ने छेड़ी नशा मुक्त झारखंड की मुहिम

