Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘बिहार अधिकार यात्रा’ को बीच रस्ते में छोड़ पटना लौटे तेजस्वी यादव… जानें क्यों
बिहार

‘बिहार अधिकार यात्रा’ को बीच रस्ते में छोड़ पटना लौटे तेजस्वी यादव… जानें क्यों

September 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेजस्वी यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दी है। खगड़िया तक पहुंच चुकी इस यात्रा को उन्होंने बीच में छोड़कर पटना की राह पकड़ी। इसकी वजह पटना के SKM हॉल में आयोजित एक विशेष सम्मेलन को बताया जा रहा है, जहां धानुक समुदाय से जुड़ा एक बड़ा आयोजन हो रहा है। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद फिर से खगड़िया लौटेंगे और वहां से यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मधेपुरा की ओर रवाना होंगे।

तेजस्वी यादव की यह यात्रा बेगूसराय से शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान वह लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं और जनसभाओं के माध्यम से नीतीश सरकार पर तीखे हमले बोल रहे हैं। साहेबपुर कमाल में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि ‘बिहार अधिकार यात्रा’ सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं के सम्मान के लिए है। उनका दावा है कि जब वह सत्ता में थे, तब उन्होंने 3.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया, और अगर दोबारा सरकार बनी तो हर हाथ को काम मिलेगा।

auto

तेजस्वी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में बिना घूस दिए आज कोई भी काम नहीं हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बदलाव के लिए एकजुट हों और एक बेहतर बिहार के लिए तैयार रहें।

इस बीच, भाजपा की ओर से तेजस्वी पर राजनीतिक हमले भी शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बेचारे हैं, जिन्हें यह भी समझ नहीं आया कि राहुल गांधी ने उनका कितना नुकसान कर दिया। गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस का खुद कोई आधार नहीं बचा है, और आरजेडी उसी कमजोर कंधे पर टिकी हुई है। उन्होंने तेजस्वी की यात्रा को एकतरफा शक्ति प्रदर्शन करार दिया।

तेजस्वी यादव की यात्रा जब मोकामा पहुंची, तो उसका रंग कुछ और ही था। यह क्षेत्र बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है, लेकिन तेजस्वी ने यहां अनोखा संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “जब कुछ लोग बंदूक बांट रहे हैं, हम कलम बांट रहे हैं।” उनके इस बयान को शिक्षा और विकास को प्राथमिकता देने वाले संदेश के रूप में देखा गया। मोकामा में उन्होंने घोड़े की सवारी भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Also Read : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को CM नीतीश का बड़ा तोहफा… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को CM नीतीश का बड़ा तोहफा… जानें क्या
Next Article न परीक्षा , न इंटरव्‍यू, डायरेक्ट टीचर बनने का मौका, सैलरी सवा लाख

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.