Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 08:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में AI क्रांति : इन दो दिग्गज उद्योगपतियों ने मिलाया हाथ
बिजनेस

भारत में AI क्रांति : इन दो दिग्गज उद्योगपतियों ने मिलाया हाथ

August 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : भारत में डिजिटल क्रांति को नई दिशा देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मेटा (Facebook की मूल कंपनी) ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों कंपनियों ने एंटरप्राइज़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉल्यूशंस देने के लिए एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) बनाने की घोषणा की है। इस साझेदारी में रिलायंस की 70% और मेटा की 30% हिस्सेदारी होगी। शुरुआत में दोनों कंपनियाँ मिलकर करीब 855 करोड़ रुपये (100 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करेंगी। यह समझौता नियामक मंजूरी के बाद 2025 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।

भारतीय उद्यमों और छोटे व्यवसायों को मिलेगा फायदा

संयुक्त उद्यम का लक्ष्य है कि मेटा के ओपन सोर्स लामा (Llama) एआई मॉडल को रिलायंस के डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाए। इससे भारत के छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) से लेकर बड़े कॉर्पोरेट्स तक, सभी को सस्ती और शक्तिशाली एआई सेवाएं मिल सकेंगी। यह प्लेटफॉर्म सेल्स और मार्केटिंग, आईटी डेवलपमेंट, कस्टमर सर्विस, वित्तीय कामकाज और दूसरे बिज़नेस प्रोसेस में मदद करेगा। खास बात यह है कि इसे हर सेक्टर की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकेगा और इसकी लागत भी बहुत कम रखी जाएगी।

auto

वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास से प्रतिस्पर्धा करेंगे : मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा: “मेटा के लामा मॉडल और हमारे अनुभव को जोड़कर हम हर भारतीय को एंटरप्राइज़-लेवल एआई देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय भी बड़ी कंपनियों की तरह इनोवेशन कर सकेंगे, ज्यादा कुशलता से काम करेंगे और वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास से प्रतिस्पर्धा करेंगे।”

हम रिलायंस के साथ साझेदारी को गहराने के लिए उत्साहित : मार्क ज़करबर्ग

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा: “हम रिलायंस के साथ साझेदारी को गहराने के लिए उत्साहित हैं। इस संयुक्त उद्यम के जरिए हम मेटा के लामा मॉडल्स को वास्तविक उपयोग में लाकर भारतीय डेवलपर्स और उद्यमों तक ओपन सोर्स एआई की ताकत पहुंचा रहे हैं। हमें विश्वास है कि इससे मेटा की एंटरप्राइज़ सेक्टर में उपस्थिति और मजबूत होगी।”

डिजिटल इकोसिस्टम और एआई सेक्टर में ऐतिहासिक कदम 

रिलायंस और मेटा की यह साझेदारी भारत के डिजिटल इकोसिस्टम और एआई सेक्टर में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से भारतीय उद्यमों को किफायती, तेज़ और भरोसेमंद एआई समाधान मिलेंगे और देश का व्यवसायिक परिदृश्य बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें : दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान- 2026 में आएगा…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान- 2026 में आएगा…
Next Article मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई का ऐलान : हर भारतीय तक पहुंचेगा AI, जामनगर बनेगा केंद्र

Related Posts

बिजनेस

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
बिजनेस

मिस्ड कॉल के कोडवर्ड से 5G की उड़ान तक… जियो ने हर हिंदुस्तानी को बना दिया डिजिटल राजा

September 5, 2026
बिजनेस

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.