Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिए क्या है सोना का रेट
बिजनेस

लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिए क्या है सोना का रेट

November 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। सोने की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आ गई है। बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई। पिछले तीन दिनों में सोने के दाम 2000 रुपए से नीचे लुढ़क चुके हैं। वहीं चांदी में भी गिरावट का दौर जारी है। कल 1049 रुपए गिरने के बाद बुधवार को सोना फिर से गिर गया। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने में बिकवाली बढ़ गए है। शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। आज सोने का भाव कल की तुलना में 170 रुपए नीचे गिर गया।  सोना आज 170 रुपए गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी का दाम 68 रुपए की गिरावट के साथ 59,636 रुपए पर खुला।

इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली, वहीं चांदी के दाम भी फीके पड़ने लगे हैं। आज MCX पर सोने की वायदा कीमत में 0.21% की गिरावट आई और सोना गिरकर 48,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी का ताजा भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के ताजा रेट के मुताबिक आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव इस तरह से रहे हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48610 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44705 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36604 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 59636 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट सोने की कीमत में आ रही गिरावट की वजह कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरें हैं। कोविड 19 के टीके को लेकर उम्मीद बड़ रही है, जिसके चलते निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे हैं। जिसके कारण सोने की कीमत में कमी आ रही है। ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक, नवंबर में गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 10 लाख औंस की गिरावट आई है, जो बताता है कि निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा।

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 1049 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में 1588 रुपए की गिरावट आई है। घट रही है सोने से होल्डिंग शेयर बाजार में आ रही तेजी के चलते निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 48569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1,830 डॉलर प्रति औंसपर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी के दाम 1588 रुपए गिरकर 59301 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी का भाव 23.42 डॉलर प्र​ति औंस रहा। 45000 रुपए के नीचे आ सकता है सोना बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच सकती है। सोने की कीमत में अगले कुछ दिनों में और गिरावट आने की उम्मीद है। कोरोना वैक्सीन के जल्द उम्मीद के बाद सोने और सस्ता हो जाएगा।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू यादव की बढ़ी मुसीबत, केली बंगले से वार्ड में किए गए शिफ्ट
Next Article छोटी सी विवाद पर 16 साल से अलग थे दंपत्ति, सखी ने दोनों को मिलाया

Related Posts

Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
Headlines

रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

May 13, 2026
Headlines

क्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

May 13, 2026

सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.