Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 02:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी नौकरी नहीं करती तो ये अकाउंट खुलवाईये, हर महीने मिलेगा पैसा
बिजनेस

पत्नी नौकरी नहीं करती तो ये अकाउंट खुलवाईये, हर महीने मिलेगा पैसा

July 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आप नौकरी करते हैं और आपकी वाइफ होममेकर हैं तो निश्चित ही भविष्य के लिए आप कोई प्लान तैयार कर रहे होंगे. अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में आपकी वाइफ पैसे के लिए किसी पर निर्भर न रहें तो आप अपनी वाइफ के लिए रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं.

ऐसे में अपनी पत्नी के नाम पर आप न्‍यू पेंशन सिस्‍टम (NPS) अकाउंट खोल सकते हैं. NPS अकाउंट आपकी वाइफ को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्‍त रकम देगा. साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी. NPS अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी वाइफ को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी. इससे आपकी वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी.

Advertisement Advertisement

2368

आप अपनी पत्नी के नाम पर न्‍यू पेंशन सिस्‍टम (NPS) अकाउंट खुलवा सकते हैं. अपनी सुविधानुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं. आप 1,000 रुपए से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं. 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्‍योर हो जाता है. नए नियमों के तहत आप चाहें तो वाइफ की उम्र 65 साल होने तक NPS अकाउंट चलाते रहें.

5000 मंथली निवेश से बनेगा 1.14 करोड़ का फंड

उदाहरण से समझिए- आपकी वाइफ की उम्र 30 साल है और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 5000 रुपए का निवेश करते हैं. अगर उनको निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपए होंगे. उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपए मिल जाएंगे. इसके अलावा उनको हर महीने 45,000 रुपए के आसपास पेंशन मिलने लगेगी. यह पेंशन उनको आजीवन मिलती रहेगी.

कितनी मिलेगी एकमुश्त रकम और कितनी पेंशन

कितनी मिलेगी पेंशन

उम्र-

30 साल

निवेश की कुल अवधि-

30 साल

मंथली कंट्रीब्यूशन-

5,000 रुपए

निवेश पर अनुमानित रिटर्न-

10 फीसदी

कुल पेंशन फंड-

1,11,98,471 रुपए मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं.

44,79,388 रुपए एन्युटी प्लान खरीदने के लिए रकम.

67,19,083 रुपए अनुमानित एन्युटी रेट 8 फीसदी

मंथली पेंशन-

44,793 रुपए.

फंड मैनेजर करते हैं अकाउंट मैनेजमेंट

NPS केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है. इस स्कीम में आप जो पैसा निवेश करते हैं उसका प्रबंधन प्रोफेशनल फंड मैनेजर करते हैं. केंद्र सरकार इन प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स को इसकी जिम्मेदारी देती है. ऐसे में NPS में आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. हालांकि, इस स्कीम के तहत आप जो पैसा निवेश करते हैं, उस पर रिटर्न की गारंटी नहीं होती है. फाइनेंशियल प्लानर्स के मुताबिक, NPS ने शुरुआत के बाद से अब तक सालाना औसतन 10 से 11 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराममंदिर भूमि पूजन को यादगार बनाने की तैयारी में विहिप
Next Article शादीशुदा होने के बाद भी कई डायरेक्टर्स हिरोइन को दिल दे बैठे

Related Posts

Headlines

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026
Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.