Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शादीशुदा होने के बाद भी कई डायरेक्टर्स हिरोइन को दिल दे बैठे
Headlines

शादीशुदा होने के बाद भी कई डायरेक्टर्स हिरोइन को दिल दे बैठे

July 23, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बॉलीवुड में विवाहेत्तर संबंध कोई नई बात नहीं है. अक्सर हीरो-हीरोइन्स के अफेयर की खबर सुनने को मिलती रहती है. जिसके कारण शादियां टूट जाती हैं. हम आपको कुछ ऐसे प्रसिद्ध डायरेक्टर्स (Directors) के बारे में बता रहे हैं, जो शादीशुदा होने के बावजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस की ओर आकर्षित हुए. उनमें से कुछ को अपनी भूल का एहसास हो गया और वे अपनी बीवी के पास वापस लौट गए, जबकि कुछ ने पहली बीवी को छोड़कर हिरोइन से शादी कर ली.

राज कपूर

बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर को हमेशा ही एक महान कलाकार, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में याद किया जाता है. 1930 में राज कपूर ने अपनी फर्स्ट कजिन कृष्णा मल्होत्रा से शादी की और इस कपल के 5 बच्चे थे. ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर उनके जमाने की मशहूर अभिनेत्री नरगिस को बहुत पसंद करते थे. आपको याद दिला दें कि दोनों ने आवारा और श्री 420 जैसी हिट फिल्में दी हैं. हालांकि दोनों का अफेयर 10 सालों तक चला, लेकिन अंत में नरगिस ने यह रिश्ता तोड़ दिया, क्योंकि राज कपूर अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद राज कपूर हमेशा कृष्णा राज के साथ बने रहे.

रमेश सिप्पी

शोले जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म देने वाले फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी गीता के साथ सुखी शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन बाद में उनके जीवन में टीवी एक्ट्रेस किरण जुनेजा का आगमन हुआ. रमेश पहली बार किरण से दूरदर्शन के शो बुनियाद के सेट पर मिले थे और उसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. रमेश ने किरण से शादी करने के लिए अपनी बीवी को तलाक दे दिया, जो कि उनके बेटे की उम्र की थी.

रोहित शेट्टी

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्मों में कार उड़ाने के लिए मशहूर हैं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी और ऐक्शन का जबर्दस्त तड़का होता है, जिसके कारण उनकी फिल्में हिट होती हैं. उनकी गोलमाल सीरिज़ ने तो हर किसी को हंसाया है. रोहित की शादी माया शेट्टी से 2005 में हुई थी. उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी कट रही थी, लेकिन फिर रोहित की लाइफ में एक्ट्रेस प्राची देसाई का आगमन हुआ. बोल बच्चन की शूटिंग के दौरान रोहित प्राची देसाई की ओर अट्रैक्ट होने से खुद को नहीं रोक पाए और दोनों ने एक साथ रहना शुरू कर दिया. लेकिन बाद में रोहित शेट्टी ने प्राची देसाई से रिश्ता तोड़ दिया और अपनी बीवी के पास वापस लौट गए.

महेश भट्ट

यह बात तो हम सभी को पता कि महेश भट्ट ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत बोल्ड डिसिज़न लिए थे. महेश भट्ट की शादी किरण भट्ट से हुई थी, उस दौरान उनकी जिंदगी में परवीन बॉबी आईं. दोनों के रिलेशनशिप में शुरुआत से ही परेशानी थी और जल्द ही महेश भट्ट को एहसास हो गया कि वे परवीन बॉबी के साथ नहीं रह सकते. फिर वे अपनी पहली पत्नी के साथ वापस लौट आए. फिर उनकी जिंदगी में सोनी राजदान आईं. चूंकि उन्होंने अपनी बीवी को तलाक नहीं दिया, इसलिए उन्होंने इस्लाम अपना लिया व सोनी राजदान से शादी कर ली.

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप एक ब्रिलिएंट डायरेक्टर हैं, जो रिस्क लेने से नहीं डरते. अपनी फिल्म देव डी की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात कल्कि कोच्लिन से हुई. शादीशुदा होने के बावजूद वे खुद को कल्कि की ओर आकर्षित होने से नहीं रोक पाए और 2009 में अपनी 6 साल पुरानी शादी तोड़ दी और 2011 में कल्कि से शादी कर ली. उनकी यह शादी भी ज़्यादा समय तक नहीं चली और 2015 में दोनों का तलाक हो गया.

बोनी कपूर

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लवस्टोरी के बारे किसे नहीं पता. वो फिल्मों से ज़्यादा श्रीदेवी से शादी करने के कारण फेमस हुए थे. बोनी कपूर की शादी 1983 में मोना कपूर से हुई थी, जिससे उनके अंशुला और अर्जुन नामक दो बच्चे थे. लेकिन श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने 1996 में मोना कपूर को तलाक दे दिया और श्रीदेवी के साथ शादी कर ली.

गुरू दत्त

गुरू दत्त ने साहिब बीवी और गुलाम और प्यासा जैसी क्लासिक फिल्में दी हैैं. एक्टर और ़डायरेक्टर दोनों ही रूपों में गुरू दत्त ने काफी प्रशंसा बटोरी थी. वे अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अनुशासित थे. लेकिन पर्सनल लाइफ में वे ऐसा नहीं कर पाएं. गुरू दत्त की शादी गीता दत्त से हुई थी. अत्यधिक शराब और स्मोकिंग के कारण उनका पारिवारिक जीवन बहुत डिस्टर्ब था. फिर उनकी जिंदगी में वाहिदा रहमान का आगमन हुआ और उनके साथ उनका अफेयर चला. हालांकि गुरू दत्त ने वाहिदा रहमान के लिए अपनी बीवी को नहीं छोड़ा.

आदित्य चोपड़ा

यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा की शादी पायल खन्ना से 2001 में हुई थी, लेकिन आदित्य का दिल जल्द ही रानी मुखर्जी पर आ गया. 2009 में आदित्य ने अपनी पत्नी पायल को तलाक दे दिया और रानी मुखर्जी से शादी कर ली.

इतियाज अली

इतियाज अली जटिल मानवीय भावनाओं को पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं. इतियाज की शादी प्रीति नामक महिला से हुई थी, जिससे उनको एक बेटी भी थी. लेकिन बाद में इतियाज का पाकिस्तानी मॉडल से अफेयर की खबरें उड़ने लगी. जिसके कारण 2012 में इतियाज अली की शादी  टूट गई.

विक्रम भट्ट

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट काम से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं. विक्रम ने अपनी बचपन की दोस्त अदिति से शादी की थी, लेकिन जब विक्रम का अफेयर सुष्मिता सेन से शुरू हो गया तो विक्रम भट्ट की शादी टूट गई. उनके अफेयर और शादी दोनों टूट जाने के कारण वे उतने दुखी हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने का हमेशा दुख रहेगा. मैंने उन्हें बहुत दुख दिया, जिस बात का दर्द मुझे हमेशा रहेगा.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी नौकरी नहीं करती तो ये अकाउंट खुलवाईये, हर महीने मिलेगा पैसा
Next Article लेवी के पांच लाख रुपये के साथ नक्सली समर्थक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.