Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 08:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेल कंपनी ने दर्ज किया 90% से अधिक का लाभ, जाने क्या है इस कामयाबी की वजह
बिजनेस

सेल कंपनी ने दर्ज किया 90% से अधिक का लाभ, जाने क्या है इस कामयाबी की वजह

June 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बीते 10 जून, 2021 को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के साथ–साथ वार्षिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

सेल ने कोविड -19 महामारी के चलते पैदा हुई अभूतपूर्व चुनौतियों के बावजूद वित्तवर्ष’21 में सभी मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement Advertisement

वित्तवर्ष’21 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, सेल की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल ने कहा, “कंपनी ने वित्तवर्ष’21 के दौरान उत्पादन और वित्तीय प्रदर्शन में एक साथ बढ़ोतरी दर्ज की है।

“टीम सेल” ने कोविड-19 महामारी, खासतौर पर वित्तवर्ष’21 की पहली छमाही के दौरान पैदा हुई गंभीर और अप्रत्याशित चुनौतियों के बावजूद पूरी प्रतिबद्धता और एकजुटता के साथ काम किया है।

वित्तवर्ष’21 की दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते स्टील की मांग में उछाल देखने को मिला।

हमारी प्राथमिकता बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप मूल्य-संवर्धित (वैल्यू-ऐडेड) उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर देने के साथ-साथ, संगठन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की है।

सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे पर खर्च पर जोर देने की वजह से, कंपनी ने परिचालन दक्षता में सुधार के साथ-साथ बाज़ार की मांग के अनुरूप उत्पादों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे कंपनी को उल्लेखनीय प्रदर्शन करने में मदद मिली।”

 

वित्त वर्ष 2020- 21 (वित्तवर्ष’21) और वित्तवर्ष’21 की चौथी तिमाही के दौरान सेल के निष्पादन की मुख्य विशेषताएं:

 

  1. वित्तवर्ष’21 के दौरान एबिटडा (EBITDA) 13740 करोड़ रुपये और कर चुकाने के बाद शुद्ध लाभ 3850 करोड़ रुपये
  2.  वित्तवर्ष’21 की चौथी तिमाही के दौरान एबिटडा 6473 करोड़ रुपये और कर चुकाने के बाद शुद्ध लाभ 3444 करोड़ रुपये
  3. वित्तवर्ष’21 के दौरान कंपनी की शुद्ध उधारी (Non-IndAS) 16,131 करोड़ रुपये कम होकर, 35,350 करोड़ रुपये (31 मार्च, 2021 के अनुसार) पर आ गई।
  4.  कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुक़ाबले, वित्तवर्ष’21 की चौथी तिमाही के दौरान 8% की वृद्दि के साथ 49.8 लाख टन हॉट मेटल, 6% की वृद्धि के साथ 45.6 लाख टन क्रूड स्टील और 11% की वृद्दि के साथ 44.2 लाख टन सेलेबल स्टील का उत्पादन किया है।
  5. उल्लेखनीय है कि चौथी तिमाही के दौरान हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील का यह उत्पादन अब तक के किसी भी तिमाही का सर्वाधिक है।
  6. कंपनी ने वित्तवर्ष’21 के दौरान अब तक के किसी साल का सर्वश्रेष्ठ विक्रय 149.4 लाख टन दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि के मुक़ाबले 5% अधिक है।
  7. कंपनी ने वित्तवर्ष’21 की चौथी तिमाही के दौरान अब तक के किसी भी तिमाही का सर्वश्रेष्ठ विक्रय 43.5 लाख टन दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले 16% अधिक है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन रूटों पर रेलवे शुरू करने जा रहा स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू
Next Article चलती ट्रेन में युवक ने शादीशुदा महिला की भरी मांग

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.