WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। इस जंग में झारखंड सहित देश की अनेक संस्थाएं सरकारों की मदद कर रही हैं। मदत करने में निजी सीबीएससी स्कूलों का संगठन सहोदया भी पीछे नहीं है। Covid 19 के खिलाफ लड़ने के लिए प्राइवेट सीबीएसई स्कूल्स एसोसिएशन (सहोदया) ने मंगलवार को सीएम राहत कोष में 10 लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा।
सहोदया के अध्यक्ष और डीपीएस के प्राचार्य डॉ राम सिंह, सचिव, डॉ मनोहर लाल और कोषाध्यक्ष एसके मिश्रा के द्वारा रांची डीसी के माध्यम से सीएम राहत कोष में ड्राफ्ट सौंपा गया।

