Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें
Headlines

183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें

July 23, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज फिर वही सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ राज्य के विकास को रफ्तार देने के मकसद से विभिन्न विभागों में चयनित 183 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की ओर से अपॉइंटमेंट लेटर दिया जा रहा है। कुछ नियुक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग एवं कुछ नियुक्तियां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा की गई है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर पहले भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है और जो छूटे हुए अभ्यर्थी थे उन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त अभ्यर्थी जो आज नियुक्ति पत्र ले रहे हैं वे राज्य के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे। इसी आशा और उम्मीद के साथ कि राज्य को देश के अग्रणी राज्यों के समकक्ष पहुंचाने का प्रयास आप सभी प्रतिबद्ध होकर करेंगे। मौका था चयनित असिस्टेंट टाउन प्लानर, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर पद के 183 कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर देने का।

कार्यक्षमता का बेहतर उदाहरण पेश करें नवनियुक्त अभ्यर्थी

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज टाउन प्लानर की नियुक्ति हुई है। उनका प्रयास होना चाहिए कि शहर का सर्वांगीण विकास कैसे हो। आपकी सूझबूझ और आपके अनुभव के आधार पर राज्य के शहरों को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ईमानदारी से कम करें तथा बेहतर कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। आप राज्य के विकास में बेहतर कार्य करेंगे तो सरकार आपको सम्मानित करेगी। सिर्फ UPSC से ही चयनित नहीं बल्कि जेपीएससी और जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों को भी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करने का कार्य राज्य सरकार करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनन की गतिविधि अन्य राज्यों से अलग है। राज्य में माइनिंग इंस्पेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। राज्य के 24 जिला में से आधे से अधिक जिलों में खनन की गतिविधियां होती हैं। खनन कार्य अव्यवस्थित नहीं बल्कि सुव्यवस्थित तरीके से हो यह हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। खनन कार्य के विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है। निश्चित रूप से हम लोग आने वाले समय में खनन कार्य सिस्टमैटिक ढंग से करें, जिससे यहां के जान-माल को खतरा न हो तथा खनिज संपदाओं का लाभ राज्यवासियों को मिल सके।

हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य

CM हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि झारखंड एक पहाड़ी क्षेत्र है। यहां का भौगोलिक बनावट बिल्कुल अलग है। मेरा इस बात पर जोर रहा है कि हर खेत तक पानी पहुंचाई जाए। राज्य सरकार नई तकनीक और नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन इसकी गति को और बढ़ाना होगा, तभी हम सभी खेतों में पानी पहुंचा पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हर एक खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा तभी राज्य से पलायन भी रुकेगा। राज्य सरकार खेती-कृषि के माध्यम से यहां के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर निरंतर प्रयासरत है।

सुव्यवस्थित तरीके से हो शहरों का विकास

CM हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों, लाइट इंस्पेक्टर तथा पाइप लाइन इंस्पेक्टरों से कहा कि आए दिन सड़क बनता है और सड़क बनने के क्रम में पानी सप्लाई लाइन की पाइपें फट जाती हैं। सड़कों पर पाइपलाइन फटने से हजारों गैलन पानी बेवजह बर्बाद हो जाता है। आवागमन भी बाधित होता है। विभिन्न अखबारों तथा सोशल साइट्स के माध्यम से सरकार को खरी-खोटी सुननी भी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में स्ट्रीट लाइट भी जलती- बुझती रहती हैं। कई स्ट्रीट लाइटों में विशेष आयोजनों पर लरियां बांध दी जाती हैं। शहरों में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य प्रकाश व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना आपकी जिम्मेदारी है। इन सभी चीजों पर एक बेहतर प्लान के साथ कार्य करें ताकि आम जनों को परेशानियों से निजात दिलाया जा सके। आशा करते हैं कि आप इन सब चीजों को बेहतर ढंग से देखते हुए बेहतर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी से उम्मीद करते हैं कि आप राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपक बिरुआ, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले कैंडिडेट्स मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ब्लैकमेलर निकली, सिपाही ने बनाया वीडियो… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन सैकड़ों बेघरों को दे गये खुद का आशियाना… देखें वीडियो
Next Article BJP ने प्रदीप भंडारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

Related Posts

Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
झारखंड

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
Headlines

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.