Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत सोरेन सैकड़ों बेघरों को दे गये खुद का आशियाना… देखें वीडियो
Headlines

CM हेमंत सोरेन सैकड़ों बेघरों को दे गये खुद का आशियाना… देखें वीडियो

July 23, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाए। हमारी सरकार की हमेशा कोशिश रही है कि हर जरूरतमंद शख्स चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों, उन तक सरकार की आवाज पहुंचे। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे। मौका था PMAY (शहरी) योजना के तहत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के पास नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना के उद्घाटन का। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ों लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज से इस नवनिर्मित आशियाने के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे। CM ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

आज ऐतिहासिक दिन, सैकड़ो परिवारों को मिला अपना आशियाना

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रहीं हैं। इस आशा के साथ कि आने वाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं, उनके दुःखों को हमारी सरकार कम कर सके। CM ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक अधिकार राज्य सरकार देने का कार्य कर रही है।

हम सभी लोग मिलकर इस परिसर में और नए आयाम जोड़ेंगे

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन शुभ है। आज झमाझम बारिश भी हो रही है। कुछ दिनों पूर्व तक राज्य के किसान भाई-बंधु आसमान की ओर देख रहे थे कि कब बारिश होगी। असामान्य बरसात को लेकर वे चिंतित दिख रहे थे। पर्यावरण जिस तरह से बदलाव का संकेत दे रहा है। उससे प्रतीत होता है कि आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण होगा। CM ने अपने आशियाने का चाभी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। CM ने कहा कि आने वाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही, परिसर को शहर का सबसे सुंदर परिसर बनाने का प्रयास हम सब मिलजुलकर करेंगे।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य सरकार ने बेहतर काम किया

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। कोविड-19 का नकारात्मक प्रभाव पूरे विश्व में रहा। कोरोना संक्रमण के समय हमारी सरकार ने झारखंडवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्यवासियों के सहयोग से हमारी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए काफी जद्दाजोहद भी करना पड़ा।

ये रहे मौजूद

मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, आईजी रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ब्लैकमेलर निकली, सिपाही ने बनाया वीडियो… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“तीन लाख का चढ़ावा चढ़ाओ नहीं तो जेल भेज दूंगा”, और फिर…
Next Article 183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.