Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तम यादव गैंग को हजारीबाग पुलिस की तीखी चोट… देखें क्या
झारखंड

उत्तम यादव गैंग को हजारीबाग पुलिस की तीखी चोट… देखें क्या

July 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उत्तम यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हाल ही में अपराध जगत में कदम रखने वाला गुंडा उत्तम यादव के गैंग को हजारीबाग पुलिस ने तीखी चोट दी है। पुलिस ने गैंग के नौ गुर्गों को धर दबोचा है। धराये गुर्गों के नाम शक्ति गिरी उर्फ साईको टाईगर, मनीष यादव, मुकेश कुमार सोनी, राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, गोलु कुमार, रवि रौशन कुमार, नितिश कुमार और बादल कुमार सिंह बताये गये। इनमें से नितिश कुमार और बादल सिंह हजारीबाग के रहने वाले हैं। वहीं बाकी लोग चतरा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 9 एमएम का एक पिस्टल, 7.65 एमएम का एक पिस्टल, 7.65 एमएम की जिन्दा गोली, 9 एमएम की जिन्दा गोली, KF 8 एमएम की जिंदा गोली, ग्रांड विटारा कार, पल्सर बाइक सहित अन्य सामान जब्त किया है। ये लोग उत्तम यादव के इशारे पर काम करते हैं। बीते 22 जून को दिन के करीब दो बजे हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में रंगदारी के वास्ते इन लोगों ने ही फायरिंग की थी। आज सभी को पुलिस ने भरे बाजार परेड कराया, ताकी लोगों के मन से इनका डर निकल सके। साथ ही यह मैसेज जाये कि अपराधी कोई भी हो, पुलिस से नहीं बच सकता। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया।

पुलिस को देखते ही भागने लगे बदमाश

SP अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव के कुछ गुर्गे एक काले रंग की पल्सर बाइक पर हथियार बंद दो लड़के एक ग्रांड विटारा कार में अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ हजारीबाग शहर के संत कोलंबस कॉलेज रोड में घूम रहे हैं। उनका इरादा नेक नहीं लग रहा है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर सदर SDPO IPS अधिकारी अमित आनंद की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित SIT ने तुरंत कार्मेल स्कूल मोड़ संत कोलंबस कॉलेज से बस स्टैंड की तरफ आने वाली रोड में एंटी क्राईम चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक काले रंग की पल्सर बाइक और उसी बाइक के पीछे एक ग्रांड विटारा कार आते दिखाई दी। पुलिस ने दोनों गाड़ी को रुकने का ईशारा किया तो दोनों भागने लगे। दोनों गाड़ियां वेल्स ग्राउंड के पीछे झाड़ी की ओर कच्ची रास्ता में भाग रही थी। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों गाड़ियों को रोक लिया। तभी बाइक सवार दो लड़के बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर धर दबोचा। वहीं, कार सवार पांच लोगों को भी गिऱप्तार कर लिया गया। बाइक और कार में से शक्ति गिरी उर्फ साईको टाईगर, मनीष यादव, मुकेश कुमार सोनी, राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, गोलु कुमार और रवि रौशन कुमार को अरेस्ट किया गया। इन लोगों के पास से हथियार, गोलियां और अन्य सामान बरामद किये गये।

Advertisement Advertisement

पूछताछ में हुए कई खुलासे

कड़ाई से पूछताछ करने पर इनलोगों ने कई खुलासे किये। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि ये लोग उत्तम यादव के इशारे पर जहां-तहां हत्या, रंगदारी, लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। उत्तम यादव के इशारे पर ही बीते 22 जून को हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में रंगदारी के वास्ते गोलियां बरसायी थी। इने लोगों की निशानदेही पर फायरिंग में शामिल दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नितिश कुमार और बादल कुमार सिंह शामिल थे। इन दोनों के पास से पुलिस ने जिंदा गोली, दो मोबाइल और गमछा बरामद किया।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इन गुर्गों को दबोचने में सदर SDPO अमित आनंद सदर थानेदार इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, पेलावल सर्किल इंस्पेक्टर बिनोद कुमार यादव, दारू सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, गिद्दी थानेदार राणा भानु प्रताप सिंह, कटकमदाघ थानेदार पंकज कुमार, कटकमसांडी थानेदार राजबल्लभ कुमार थाना प्रभारी, चौपारण थानेदार अनुपम प्रकाश, एसआई निशांत केरकेट्टा और मुकेश कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को दिया 2460 करोड़ का तोहफा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका… जानें क्या
Next Article नितिन गडकरी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, रातू रोड अब जाममुक्त

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.