अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानी गुरुवार की शाम रांची को तीसरे फ्लाइओवर की सौगात दे दी। केंद्रीय मंत्री ने 4.18 किलोमीटर लंबा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर जनता को समर्पित कर दिया। उन्होंने फीता काटकर एलिवेटेड कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
इससे पहले नितिन गडकरी ने गढ़वा में रेहला फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं के तहत गढ़वा को 2460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गढ़वा में कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी रांची लौट आये। लौटने के दरम्यान मौसम खराब होने के चलते उनके हेलिकॉप्टर के रूट को डायवर्ट करना पड़ा। हेलिकॉप्टर को गढ़वा से गया होते हुए रांची आना पड़ा। रांची पहुंचकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। इसके बाद वे रातू रोड पहुंच 558 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। एलिवेटेड कॉरिडोर के बाद स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आये। लोगों का कहना था कि अब रातू रोड पूरी तरह जाम मुक्त हो जायेगा। 40 साल पुरानी मांग आज पूरी हो गयी। जाम से मुक्ति मिल गयी है।
इसे भी पढ़ें : उत्तम यादव गैंग को हजारीबाग पुलिस की तीखी चोट… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन से ठीक पहले CM हेमंत ने नितिन गड़करी को लिखा पत्र… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : Ola-Uber-Rapido को खुली छूट, अब वसूल सकेंगे दोगुना किराया
इसे भी पढ़ें : शराब बिहार ले जाने के वास्ते तस्करों ने लगाया गजब जुगाड़, चकरा गया पुलिस का माथा
इसे भी पढ़ें : बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला
इसे भी पढ़ें : हमें महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : जगरनाथपुर रथ मेला में पहुंची डालसा की टीम, लोगों को नशा के खिलाफ जगा गयी
इसे भी पढ़ें : सुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या



