Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 02:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 30 को लगेगा चंद्रग्रहण, जानें किन राशियों पर क्या होगा प्रभाव
Headlines

30 को लगेगा चंद्रग्रहण, जानें किन राशियों पर क्या होगा प्रभाव

November 28, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन यानी 30 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। यह साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण है और इस ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 21 मिनट तक होगी। 30 नवंबर को लगने जा रहा चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं है बल्कि उपछाया ग्रहण है। चंद्रग्रहण एक खगोलिय घटना है, जिसके पीछे कई वैज्ञानिक अवधारणाएं हैं लेकिन धार्मिक मान्यता भी ग्रहण के पीछे अपना तर्क देती हैं। ऐसे में ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है तो कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में ग्रहण दोष है, उन पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साल के अंतिम उपछाया चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा…
मेष
30 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण आपकी राशि से दूसरे स्थान वृष राशि में होगा। इससे मन विचलित होगा। क्रोध व वाणी पर संयम रखें। किसी से ज्यादा तर्क-वितर्क न करें। वैवाहिक जीवन का आपको सुखद अनुभव होगा। वहीं वित्तीय नुकसान को कम करने के लिए आप नए विचार पर काम करेंगे। आपको घर-परिवार के सदस्यों से कोई खुशखबरी मिल सकती है लेकिन उनके स्वास्थ्य के लिए आंशिक चिंता बनी रहेगी। आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
वृषभ
30 नवंबर का चंद्रग्रहण आपकी राशि में लगने जा रहा है इसलिए आपकी राशि पर इसका अच्छा असर रहेगा। इस दौरान आप अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। प्रियजनों और परिवार के साथ व्यवहार करते समय आप अतिरिक्त सतर्कता रखें और झड़पों से बचें। आप कोई भी नया कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। वित्तिय स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए मेहनत करते रहें, उसका फल मिलेगा।
मिथुन
कार्तिक पूर्णिमा का चंद्रग्रहण आपकी राशि के 12वें भाव में लग रहा है। इस समय जरूरत से ज्यादा खर्च होने पर आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप किसी से कर्ज ले सकते हैं। अपनी भावनाओं को काबू में रखकर कार्य करें और बिना बात किसी से ना उलझें। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं और अगर यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी से करें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार के साथ विचार-विमर्श करें।
कर्क
चंद्रग्रहण आपकी राशि के 11वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और हर मोर्चे पर आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सुखद महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहेगी और कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट को श्रेष्ठता के साथ पूरा करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, जिससे व्यय भी बढ़ेगा।
सिंह
चंद्रग्रहण आपकी राशि के नौवें स्थान पर लग रहा है। इस समय आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पवित्र स्थानों पर यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किया गया निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी के लिए भाई-बहनों के साथ एक योजना बनाएंगे। विदेश जाने वाले लोगों की इच्छा पूरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूरा होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा।
कन्या
चंद्रग्रहण आपकी राशि के आठवें स्थान को प्रभावित करेगा। इस समय आप कई चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। खर्चे बढ़ जाने से आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए इनको सावधानी से निपटाना ही बेहतर होगा। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है और परिवार में अप्रिय माहौल देखने को मिल सकता है। हालांकि आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और करियर में नया मौड सकारात्मकता लाएगा।
तुला
चंद्रग्रहण आपकी राशि के सातवें स्थान पर लग रहा है। इस समय आपको कार्यों में नई ऊचाईयां देखने को मिलेंगी। व्यवसाय में आपको साझेदार और जीवनसाथी के साथ अच्छा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकुशलता के कारण आय में वृद्धि देखने को मिलेगी और मां से दूरी महसूस कर सकते हैं।
धनु
चंद्रग्रहण आपकी राशि के छठवें स्थान को प्रभावित कर सकता है। इस समय कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और एक छोटी सी यात्रा का भी योग बनेगा। हालांकि आपको शुरुआत में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन बाद में सफलता के द्वार खुलेंगे। यह समय आपको कई चीजों का नया ज्ञान देगा, जिसका लाभ आने वाले समय में प्राप्त होगा। रिश्तों में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपको ही परेशानी होगी।
मकर
चंद्रग्रहण आपकी राशि के पांचवे स्थान पर लग रहा है। इस दौरान आपका समय सुखद व्यतीत होगा और प्रोफेशनली तौर पर आगे बढ़ेंगे, जो आपकी प्रभावशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होने पर आपके कई कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। छात्रों के लिए यह समय परिक्षाओं से भरा हुआ रहेगा लेकिन अंत में सफलता मिले गी।
कुंभ
चंद्रग्रहण आपकी राशि के चौथे घर को प्रभावित कर सकता है। इस समय मां के स्वास्थ्य के तनाव से मुक्त हो जाएंगे और आपकी उनकी सेवा का अवसर प्राप्त होगा। आप घर के नवीनकरण के बारे में मन बना सकते हैं। संपत्ति संबंधित विवाद भी इस समय सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जटिलताओं से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यह समय आपको कई अनुभवों से अवगत कराएगा, जिससे कार्यों की नई-नई राहें खुलेंगी।
मीन
चंद्रग्रहण आपकी राशि के तीसरे स्थान पर लग रहा है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और अपने सपने पूरा करने का समय भी मिलेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ तनाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आप आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस कर सकते हैं। साथ ही महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम करना शुरू कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, केंद्र में बन सकते हैं मंत्री
Next Article अहमद पटेल के बाद अब इनमें से कोई हो सकता है गांधी परिवार का करीबी

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.