अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले की लाखों महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी और फरवरी महीने की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।
जनवरी में 39 करोड़ 27 लाख रुपये का लाभ
जानकारी के अनुसार, जनवरी माह में कुल 1,57,080 महिलाओं के बैंक खातों में 39 करोड़ 27 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस राशि का लाभ उठाकर महिलाएं अपने घर-परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
फरवरी में 39 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये पहुंचे खाते में
फरवरी माह में भी योजना का सिलसिला जारी रहा। 1,56,749 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 39 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपये सीधे उनके खाते में भेजे गए।
आर्थिक सहारा और पारिवारिक मजबूती
इस योजना के जरिए महिलाओं को ना सिर्फ आर्थिक मदद मिल रही है बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। कई महिलाओं ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों में राहत मिली है।
जिला प्रशासन का भरोसा : समस्या होने पर मिलेगा तुरंत समाधान
इस मौके पर डीसी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी महिला को भुगतान में कोई दिक्कत आती है, तो उसका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : हाईवा में घुमा-घुमाकर तीन दिन तक किया गैं’गरे’प, अब तीन सलाखों के पीछे

