Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
Headlines

शौकिया गुंडा बनने की चाहत ने अल्फाज को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

May 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अल्फाज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची पुलिस ने हथियार रखने के इल्जाम में एक लकड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़के का नाम मो अल्फाज बताया गया। करीब 24 साल का मो अल्फाज हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लेक रोड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से बीती देर रात करीब सवा एक बजे अरेस्ट किया। उसके घर से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक आईफोन 13प्रो जब्त किया है। उसे गुंडा बनने और गुंडई करने का शौक है, जिस चलते वह हथियार अपने पास रखता था। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

SSP ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि लेक रोड में रहने वाला मो अल्फाज अपने पास हथियार रखा हुआ है। इलाके में गुंडई करने की कोशिश करता है। उसके इरादे नेक नहीं लगते। मिली इंफॉर्मेशन पर आगे का टास्क सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में कोतवाली DSP प्रकाश सोय को सौंपा गया। बीती रात पैदल गश्ती पर निकले DSP प्रकाश सोय फोर्स के साथ बताये गये एड्रेस पर पहुंच गये। पूरे घर की घेराबंदी कर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर से मो रियाज नाम का एक शख्स निकला। पूछने पर उसने बताया कि मो अल्फाज बगल वाले कमरे में सो रहा है। इसके बाद बगल वाला कमरा खुलवाया गया। अंदर से निकले शख्स ने अपना नाम मो अल्फाज बताया। तब पुलिस कमरे के अंदर घुसी और छानबीन शुरू की। पुलिस को दीवार में बने रोशनदान पर कपड़े का थैला लटका दिखा। थैला के अंदर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। उसे खोला गया तो अंदर जिंदा गोली लोड था। गोली, देशी कट्टा और मो अल्फाज के आईफोन को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं, उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हिंदपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है।

auto

मो अल्फाज को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, कोतवाली थानेदार इंस्पेक्टर आदिकांत महतो, हिंदपीढ़ी थानेदार इंस्पेक्टर सुनील कुशवाहा, ST/SC थाना प्रभारी महेश मुंडा, महिला थानेदार रेणुका टुडू, एसआई प्रेमचंद्र हांसदा, सुधीर कुमार सिंह और एएसआई अनिल टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : “पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खून और कर डाला कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“पैसा नहीं दिया तो छोड़ देंगे तुमको”… सुनते ही खौला खू’न और कर डाला कांड
Next Article 48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी SP बने अजीत कुमार, पुष्कर प्रवीण रुरल एसपी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.