अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में IFS यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (वन सेवा) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। कुल 8 IFS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य सरकार ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों के तबादले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना और वन विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाना बताया गया है।
ये अधिकारी हुए इधर से उधर
संजीव कुमार : झारखंड जैव विविधता परिषद से स्थानांतरित होकर अब वह प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा इन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विश्वनाथ साह : प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाने के बाद अब वह अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता परिषद, रांची बने हैं।
पी.आर. नायडू : अब वह प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता परिषद, रांची के पद पर नियुक्त हुए हैं। साथ ही इन्हें वन संरक्षक, प्रशासन, रांची और वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वी. बास्करण : प्रतीक्षारत स्थिति से अब प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग के पद पर तैनात किए गए हैं।
अभिषेक कुमार : वर्तमान में वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के पद पर रहते हुए अब इन्हें प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा।
विजय शंकर दूबे : उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची के पद पर रहते हुए इन्हें नई जिम्मेदारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विनय कान्त मिश्रा : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी, रांची के साथ-साथ उन्हें प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, रांची, और उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इस बदलाव के बाद राज्य के वन प्रशासन में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे नए पदों पर वन संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय सुधारों पर विशेष ध्यान देंगे।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के 7 बालू घाटों की नीलामी, 11 करोड़ की बड़ी बोली किसने लगाई… जानें

