Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोकर का नितेश PLFI के नाम पर करने वाला था कांड, SP क्या बता गये… देखें वीडियो
Headlines

कोकर का नितेश PLFI के नाम पर करने वाला था कांड, SP क्या बता गये… देखें वीडियो

September 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची की गलियों में दुर्गा पूजा का रंग धीरे-धीरे जम रहा है, लेकिन पुलिस की नजरें हर पल चौकस हैं। सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस पूरे अलर्ट मोड में है। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने अपने मातहत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की अनहोनी से पहले सतर्कता बढ़ाई जाए। इसी कड़ी में बीती रात तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रांची-खूंटी रोड पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

रात के सन्नाटे में पुलिस को देखते ही भागी तेज रफ्तार बाइक…

साढ़े दस बजे के करीब पुलिस की नजर एक तेज रफ्तार बाइक पर पड़ी। वह बाइक खूंटी की ओर से रांची की तरफ आ रही थी। बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर ही रोका और अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और बाइख सवार दो लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के नाम लुकस होरो और नितेश केरकेट्टा बताये गये। करीब 28 साल का लुकस होरो लापुंग थाना क्षेत्र के वरटोली का रहने वाला है। वहीं, 27 साल का नितेश केरकेट्टा सदर थाना क्षेत्र के कोकर तिरिल बस्ती में रहता है।

PLFI के नाम पर रंगदारी की प्लानिंग फेल

तलाशी के दौरान नितेश केरकेट्टा के बैग से गमछे में लिपटा लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश PLFI के नाम पर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। दोनों खूंटी से रांची की ओर आ रहे थे, लेकिन अलर्ट मोड में तैयार बैठी पुलिस ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सुनें क्या बता गये सिटी एसपी पारस राणा…

कोकर का नितेश PLFI के नाम पर करने वाला था कांड, साथी और हथियार के साथ धराया… क्या बता गये रांची के सिटी एसपी पारस राणा… देखें pic.twitter.com/mVm7YhagdI

— News Samvad (@newssamvaad) September 26, 2025

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इन दोनों को दबोचने में तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो, एसआई राकेश कुमार-02, शशिकांत कुमार, एएसआई योगेन्द्र प्रसाद, शाह फैजल, हवलदार भोला रविदास, सिपाही अजमत अंसारी, जॉन कन्डुलना, मनकु यादव और एसएसपी की QRT की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 2500 जवानों के जिम्मे सुरक्षा की कमान, आसमान से भी होगी निगहबानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8 IFS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
Next Article हरित भविष्य की राह पर अदाणी : खनन क्षेत्र में हाइड्रोजन ट्रक को मिला बड़ा सम्मान

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.