Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोनपुर मंडल से हटाए गए 9 स्टेशन, अब समस्तीपुर मंडल में होंगे शामिल
Headlines

सोनपुर मंडल से हटाए गए 9 स्टेशन, अब समस्तीपुर मंडल में होंगे शामिल

September 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सोनपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन आज से हो जाएगा। दोनों मंडलों के बीच परिचालन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया है। इसके तहत सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया है। इनमें नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन शामिल हैं। दरअसल, कपरपुरा, जुब्बा सहनी और कर्पूरीग्राम स्टेशन से पहले तक समस्तीपुर का क्षेत्राधिकार था।

यहां के बाद मुजफ्फरपुर आने के लिए ट्रेनों को समस्तीपुर और सोनपुर कंट्रोल से अनुमति लेनी होती थी। इसमें समय लगता था। बदलाव के बाद यह प्रक्रिया खत्म होने से अनुमति के लिए ट्रेनों को नहीं रुकना पड़ेगा।

पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक यह निर्णय रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाएगा। रेलवे संचालन और रखरखाव प्रभावी ढंग से हो सकेगा।मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर व समस्तीपुर मंडल की नयी क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर स्टेशनों के बीच का किलोमीटर 50 होगा। इसके अलावा समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड में उजियारपुर और हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड में रामदयालुनगर इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में काम करेगा।

दोनों स्टेशन डिविजनल इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में कार्यरत होंगे। पहले समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के बीच में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर जंक्शन इंटरचेंज प्वाइंट स्टेशन के रूप में काम करता था। अब इसे बदल कर उजियारपुर और रामदयालुनगर किया गया है।अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर को विश्वस्तरीय जंक्शन बनाने का काम चल रहा है। बदले हालात में इसकी मॉनिटरिंग बॉडी भी बदल जाएगी। अब समस्तीपुर मंडल निगरानी करेगा। करीब 450 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत जंक्शन को विकसित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राजधानी में करते थे कांड, फिर पुलिस ने जो किया… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवोटर अधिकार यात्रा : इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता होंगे शामिल
Next Article बिहार में पटना समेत 28 जिलों में आंधी, बारिश और ठनका का अलर्ट

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.