Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राजधानी में करते थे कांड, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
Headlines

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राजधानी में करते थे कांड, फिर पुलिस ने जो किया… जानें

August 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची की चुटिया थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतई गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में आदित्य सिंह, विकास कुमार, कुणाल महतो उर्फ कुणाल रावत, सौरभ चौधरी और अमन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 16 चोरी के मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शहर में लगातार मोबाइल छिनतई की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसे रोकने के लिए DIG सह SSP चंदम कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी।

ऐसे पकड़े गए गिरोह के सदस्य

29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन के पास काला अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने राहगीरों से मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस संबंध में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 अगस्त की रात गश्ती के दौरान संदिग्ध बाइक पर दो युवकों को पकड़ा। बाइक के नंबर प्लेट पर काले रंग का टेप चिपकाया हुआ था, ताकि असली नंबर छिपाया जा सके। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उनका एक पूरा गिरोह है। यह गिरोह शहर में गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और असली नंबर छिपाकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता है।

auto

रांची पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार – 16 मोबाइल फोन, बाइक-स्कूटी बरामद, सिटी एसपी अजीत कुमार क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/UVHOPZjehD

— News Samvad (@newssamvaad) August 31, 2025

मोबाइल दुकान के जरिए होती थी बिक्री

गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि छीने गए मोबाइल फोन को वे चटकपुर स्थित अमन मोबाइल दुकान में बेचते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से चार चोरी के मोबाइल बरामद किए और दुकानदार अमन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के खिलाफ आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिवान में एनका’उंटर, इस कुख्यात को लगी गो’ली
Next Article राशिफल @ 01 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.