Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सलाखों के बीच उम्मीद की अदालत : जेल में इंसाफ ने दी आजादी की सांस
Headlines

सलाखों के बीच उम्मीद की अदालत : जेल में इंसाफ ने दी आजादी की सांस

February 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें और सख़्त पहरा—होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की सुबह आम दिनों जैसी ही थी। लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग था। बंदियों की आंखों में एक सवाल था… “शायद आज बात सुनी जाए।” वजह थी जेल के भीतर लगी जेल अदालत, जहां कानून सिर्फ कागज़ों में नहीं, इंसानों की ज़िंदगी से जुड़कर सामने आया।

जहां अदालत आई बंदियों के पास

जेल अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर किया गया। रांची डालसा के अध्यक्ष न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में और डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में यह पहल हुई। मकसद साफ़ था… जिनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच पाती, उनकी बात यहीं सुनी जाए।

न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू त्यागी, सृष्टि कुमारी और मनीष कुमार ने अदालत की कार्यवाही संभाली। जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि हर प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

14 कहानियां, एक उम्मीद

इस जेल अदालत में 14 बंदियों ने अपने-अपने मामलों को अदालत के सामने रखा। कोई सालों से तारीखों का इंतजार कर रहा था, तो कोई कानूनी जानकारी के अभाव में आगे बढ़ ही नहीं पा रहा था। सुनवाई के दौरान सवाल भी हुए, समझाया भी गया और कानून के रास्ते भी बताए गए।

इन 14 कहानियों में से एक कहानी का अंत आजादी पर हुआ। एक बंदी को जेल अदालत का लाभ मिला और उसे रिहा कर दिया गया। रिहाई का आदेश सुनते ही उसकी आंखें नम हो गईं। वो आंसू, जो लंबे इंतजार के बाद राहत बनकर गिरे।

कानून की भाषा नहीं, इंसानों की बात

जेल अदालत के साथ लगे विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को सरल शब्दों में बताया गया कि अगर वे वकील नहीं कर सकते, तो नालसा और डालसा की ओर से उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता मिलती है। कई बंदियों के लिए यह जानकारी नई थी। उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि कानून सिर्फ सज़ा नहीं, सहारा भी देता है।

सेहत भी है जरूरी

आज के दिन सिर्फ कागजी फाइलें ही नहीं खुलीं, बल्कि मेडिकल कैंप भी लगा। डॉक्टरों ने बंदियों की स्वास्थ्य जांच की। किसी को दवा मिली, किसी को सलाह। जेल के भीतर यह संदेश साफ था… इंसाफ के साथ इंसानियत भी जरूरी है।

एक दिन पहले का भरोसा

जेल अदालत से एक दिन पहले न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रांची एसबी शर्मा ने जेल का निरीक्षण किया था। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच और बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए थे। शायद उसी भरोसे के साथ बंदी इस अदालत में पहुंचे थे।

सलाखों के बीच जगी नई रोशनी

जेल अदालत का यह दिन सिर्फ एक बंदी की रिहाई का दिन नहीं था, बल्कि उन तमाम बंदियों के लिए उम्मीद का संदेश था, जो अब भी इंतजार में हैं। यहां कानून ने सख़्ती नहीं, संवेदना दिखाई। और सलाखों के बीच यह एहसास गूंजा… इंसाफ देर से सही, दरवाजा खटखटाने पर आता जरूर है।

इसे भी पढ़ें : उजड़े आशियाने में दर्द का मंजर… डालसा टीम के पहुंचते ही बदली किस्मत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1000 करोड़ के साम्राज्य के ‘बेताज बादशाह’ को टपकाने वाले दो धराये
Next Article कुख्यात राहुल सिंह का कटप्पा सोनू और RDX के साथ धराया, राजधानी में मचाने वाला था तहलका

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.