Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कचरा चुनने वाले नशेड़ी ने फूंक डाली थी खादगढ़ा में बसें, SP कर गये खुलासा… देखें
Headlines

कचरा चुनने वाले नशेड़ी ने फूंक डाली थी खादगढ़ा में बसें, SP कर गये खुलासा… देखें

February 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खादगढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग लगने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन भोक्त के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वह सिकिदरी थाना क्षेत्र के पिपरा टोला का रहने वाला है।

एक फरवरी को लगी थी पहली आग, छह बसें हुई थी खाक

सिटा एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते एक फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक आग लग गई थी। इस घटना में स्टैंड में खड़ी कुल छह बसें जलकर राख हो गई थीं। आग की लपटें आसमान छूने लगी थी। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया था। बस स्टैंड में तहलका मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

auto

अगले दिन फिर बस में लगी आग, पुलिस को हुआ शक

घटना की जांच अभी चल ही रही थी कि अलगे दिन यानी 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी एक सीटी बस में दोबारा आग लग गई। इस बस का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AF-6969 है। इस बार समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस को किसी साजिश की आशंका हुई।

CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात

दोनों घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि आग लगने से कुछ देर पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लेकर बस के अंदर गया। कुछ मिनट बाद वह व्यक्ति खाली हाथ बाहर निकला। उसके बाहर निकलते ही बस से धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई।

पहली घटना से पहले भी वही युवक आया था नजर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि एक फरवरी को जिस बस में सबसे पहले आग लगी थी, उसके पास से भी वही व्यक्ति घटना से करीब पांच मिनट पहले गुजरता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

नशे की हालत में था आरोपी, माचिस और लाइटर बरामद

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन भोक्त नशे की हालत में पाया गया। नशा में होने के चलते वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अलग-अलग बयान दिए। आरोपी के पास से एक माचिस का डब्बा और एक लाइटर बरामद किया गया है। वहीं, बस के अंदर से जला हुआ कपड़ा भी पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले को लेकर लोअर बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह हरकत खुद की या किसी के कहने पर नशे की हालत में ऐसा किया।

कचरा चुनने वाले नशेड़ी ने फूंक डाली थी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बसें, सिटी एसपी SP पारस राणा कर गये खुलासा… देखें pic.twitter.com/pAXjM4DuzY

— News Samvad (@newssamvaad) February 4, 2026

बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

एसपी पारस राणा ने कहा कि खादगढ़ा बस स्टैंड और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : पत्नी के मोबाइल में आशिक का कॉल देख हुआ झगड़ा, फिर बहा खू’न

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी के मोबाइल में आशिक का कॉल देख हुआ झगड़ा, फिर बहा खू’न
Next Article SDM ने परखी फ्लाईओवर काम की रफ्तार, बोले- कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.