अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में शनिवार रात एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या कर दी गई। बंगाली डॉक्टर के नाम से पहचान रखने वाले सपन दास की गला रेतकर हत्या की गई। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। डॉक्टर सपन दास लंबे समय से गांव में लोगों का इलाज कर रहे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। रोज की तरह वह रात में अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में जुटी, एक शख्स हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा हर नाता-रिश्ता, एफिडेविट वायरल
इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार, अब होगा डोर टू डोर कैंपेन
इसे भी पढ़ें : अवैध बूचड़खानों पर चला बुलडोजर… जानें क्या

