Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आदमखोर शख्स : जान से मा’रकर हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर खाने लगा खोपड़ी का मांस
Headlines

आदमखोर शख्स : जान से मा’रकर हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर खाने लगा खोपड़ी का मांस

March 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Damoh (MP) : मध्यप्रदेश के दमोह जिले से गुरुवार दोपहर एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी जान ले ली, और इसके बाद जो आरोप सामने आए, उससे गांव के लोग दहशत में हैं।

टीका लगवाने आया था बहन के घर

मिली जानकारी के मुताबिक, इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव आया हुआ था। वह टीका लगवाने बहन के यहां पहुंचा था। दोपहर में जब भरत बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटैल ने उस पर पीछे से हमला कर दिया।

पीछे से किया हमला, रॉड और हथौड़े से बरसाए वार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर जोरदार वार किया। वार इतना तेज था कि किशोर तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से लगातार कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को देखकर आसपास के लोग सहम गए।

हत्या के बाद आरोपी की वीभत्स हरकत

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के सिर पर हथौड़े से कई बार प्रहार किया और शव के साथ बेहद वीभत्स हरकत करने लगा। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए। वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी खेत में जा छिपा

घटना देखकर गांव के लोग गुस्से से भर उठे। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर पथराव करना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं रुका। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के खेत में भागकर छिप गया। कुछ देर तक वह वहीं से लोगों पर पत्थर फेंकता रहा और हाथ में रॉड लेकर लोगों को डराने की कोशिश करता रहा।

पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भी काफी बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी कर चुका है पत्नी की हत्या

मामले को लेकर सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है और कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गांव में दहशत और शोक का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद समन्ना गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। कम उम्र के किशोर की इस तरह की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इसे भी पढ़ें : बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों के गवर्नर बदले… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के नये गवर्नर बने रि. जनरल सैयद अता हसनैन… जानें उनके बारे में…
Next Article जमशेदपुर में कई थानेदार इधर से उधर, दो लाइन हाजिर

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.