अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : देश की राजधानी में सोमवार को लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक खड़ी कार में हुआ, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।
धमाके के बाद कार में लगी भीषण आग
धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ी दो अन्य कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। तीनों गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इलाके को घेरकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप
धमाके के बाद लाल किला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मध्य दिल्ली में लाल किले के पास बहुत तेज धमाका,किलोमीटर तक धमाके की आई आवाज
लाल किला के पास लाजपत राय मार्केट में धमाके की वजह से लगी आग, लाल जैन मंदिर और दुकानों के शीशें भी टूटे, कई लोगों के हताहत होने की खबर,@NBTLucknow ,@NBTDilli , pic.twitter.com/whFqjbVilf— Manish srivastava (@manishsNBT) November 10, 2025
फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
पुलिस ने मौके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका किसी तकनीकी खराबी से हुआ या फिर यह किसी साजिश का हिस्सा है।
अधिकारियों ने की लोगों से अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांत रहने की अपील की है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : विश्व कप जीत के बाद ऋचा घोष को मिला एक और बड़ा सम्मान… जानें



