Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मामूली सी चूक पर टपका डाला रेस्टुरेंट संचालक को… जानें मामला
Headlines

मामूली सी चूक पर टपका डाला रेस्टुरेंट संचालक को… जानें मामला

October 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची की सर्द होती शाम में किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक बिरयानी का ऑर्डर किसी की जान ले लेगा। कांके थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में स्थित “चौपाटी रेस्टुरेंट” शनिवार रात अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठा। कुछ ही पलों में लोगों की चीखें, अफरातफरी और भागते कदमों ने उस शांत माहौल को दहला दिया।

एक ऑर्डर, जो मौत बन गया

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक नामक युवक ने चौपाटी रेस्टुरेंट से वेज बिरयानी पैक करवाई थी। लेकिन जब वह घर पहुंचा और पैकेट खोला, तो उसमें नॉनवेज बिरयानी निकली। शायद किसी स्टाफ की मामूली गलती थी, लेकिन उस गलती ने एक जिंदग़ी का अंत तय कर दिया।

गुस्से में भरे अभिषेक ने रेस्टुरेंट के संचालक विजय बैठा को फोन लगाया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आवाज़ें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के लोगों ने भी सुना। फोन कट गया, लेकिन गुस्सा नहीं थमा। देर रात अभिषेक सीधा चौपाटी रेस्टुरेंट जा पहुंचा — और वो हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

चंद सेकंड में सब खत्म

गुस्से में तमतमाया अभिषेक रेस्टोरेंट पहुंचा और विजय बैठा से फिर झगड़ा शुरू कर दिया। बहस कुछ सेकंड चली और फिर अचानक उसने कमर से पिस्तौल निकाल ली। किसी को सोचने का मौका भी नहीं मिला। एक गोली चली, और विजय वहीं ढेर हो गए।

रेस्टुरेंट में टपका खून

फायरिंग होते ही वहां तहलका मच गया। किसी ने पुलिस को फोन किया, किसी ने लहूलुहान विजय को उठाने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विजय बैठा की सांसों की डोर टूट चुकी थी।

भिट्ठा बस्ती निवासी विजय की मौत की खबर सुनते ही मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमर पांडेय और कांके थानेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी अभिषेक फरार है, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार चलती बस का अचानक खुल गया चक्का, फिर जो हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड… जानें क्या
Next Article बिहार विस चुनाव 2025 : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 नामों का ऐलान

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.