Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड… जानें क्या
Headlines

अयोध्या के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड… जानें क्या

October 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अयोध्या
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : रामनगरी अयोध्या में नौवें दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और इससे पहले ही विश्व रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। शनिवार को सरयू नदी के तट पर 21,000 लोगों ने एक साथ आरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम आज यानी रविवार को इसका आधिकारिक ऐलान करेगी।

21,000 लोगों ने सरयू आरती में लिया हिस्सा 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने मीडिया को बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे से प्रतिभागियों की गिनती शुरू की गई। सभी को क्यूआर कोड दिए गए, जिन्हें स्कैन कर 21,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। यह संख्या पिछले रिकॉर्ड 1,774 से कहीं अधिक है। हर 100 लोगों पर दो पर्यवेक्षक तैनात थे, जो यह सुनिश्चित कर रहे थे कि सभी ने आरती सही तरीके से की। बरोट ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री के सामने मंच पर इस रिकॉर्ड की घोषणा की जाएगी।

auto

29 लाख दीयों के साथ दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड 

रविवार को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में 29 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30,000 स्वयंसेवकों ने 29 लाख दीये बिछा दिए हैं। गिनीज बुक की टीम ने ड्रोन की मदद से इन दीयों की गिनती पूरी कर ली है। रविवार सुबह से दीयों में तेल और बाती डालने का काम शुरू हो गया हैं।

स्वयंसेवकों का उत्साह, घाटों पर सजावट 

शनिवार को लगातार तीसरे दिन अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के छात्र-छात्राएं तेज धूप के बावजूद दीये बिछाने में जुटे रहे। कई घाटों पर दीयों से रामायण के प्रसंग, रंगोली और बड़े दीयों की आकृतियां बनाई गईं। घाट नंबर 10 पर 80,000 दीयों से स्वास्तिक की आकृति सजाई गई है, जो शुभता का संदेश देगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी इस प्रक्रिया को देखने पहुंचे और कुछ ने इसमें मदद भी की।

घाटों पर सख्त सुरक्षा, बिना आई कार्ड प्रवेश पर रोक 

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नौवां दीपोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होगा। नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने कहा कि दीये बिछाने का काम पूरा हो चुका है और घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना आई कार्ड के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। कुलसचिव विनय सिंह ने बताया कि रविवार को सभी स्वयंसेवक पहचान पत्र के साथ सूती कपड़ों में घाटों पर मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार चलती बस का अचानक खुल गया चक्का, फिर जो हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 19 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मामूली सी चूक पर टपका डाला रेस्टुरेंट संचालक को… जानें मामला

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.