Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने की मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
Headlines

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने की मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज

August 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाखी हेगड़े
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री पाखी हेगड़े जहां करोड़ों दिलों पर राज करती हैं, वहीं समाज सेवा में भी हमेशा तत्पर रहती हैं। चुनाव प्रचार में भी वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ऐसे में पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से आज औपचारिक मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के बाद उनके राजनीति में एंट्री की अटकलें काफी तेज हो गई हैं।

इन दिनों आगामी चुनाव की वजह से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अधिकतर भोजपुरी सेलेब्स बीजेपी में हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करने की चर्चा जोरों पर होने लगी है।

बता दें कि पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा है कि ‘आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला !’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयो का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde)

पाखी हेगड़े की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि वह राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी किया है कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो रही हैं? हालांकि, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन अगर बिहार चुनाव से पहले ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में यह बड़ा टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है। क्योंकि पाखी हेगड़े भोजपुरी का बड़ा नाम हैं और यूपी से लेकर बिहार तक में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी दर्शकों के बीच वह एक दशक से ज्यादा समय से कार्यरत हैं।

पाखी हेगड़े ने सिल्वर जुबली ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थीं। तब से लेकर अब तक अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती, मराठी सहित साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। वे फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ समाजसेवा में भी भरपूर समय देती हैं। वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहती हैं। वह बिहार को अपना कर्मभूमि मानती हैं। इसलिए अकसर वह पटना, बिहार का दौरा करती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल… जानें
Next Article Bihar’s Road to 2047 : Demography, Development, and the Challenges Ahead

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.