Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अदाणी का लाइट इंडिया प्रोजेक्ट : रोशनी का मिशन, रोजगार की गारंटी
Headlines

अदाणी का लाइट इंडिया प्रोजेक्ट : रोशनी का मिशन, रोजगार की गारंटी

February 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अदाणी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Godda : सुबह का वक्त है। झारखंड के गोड्डा में अदाणी पावर प्रोजेक्ट के पास बने ट्रेनिंग सेंटर में कुछ युवा हेलमेट पहनकर तैयार खड़े हैं। किसी के चेहरे पर डर है, किसी की आंखों में उम्मीद। थोड़ी देर बाद इन्हें 40 से 50 मीटर ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ना है। यह सिर्फ एक ट्रेनिंग नहीं, बल्कि उनके लिए नई जिंदगी की शुरुआत है। ये युवा लाइट इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। एक ऐसा प्रोजेक्ट, जो सिर्फ बिजली के टावर नहीं खड़े कर रहा, बल्कि हजारों परिवारों के घरों में भरोसे और स्थिर कमाई की रोशनी भी पहुंचा रहा है।

गांव से निकलकर देशभर तक का सफर

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कई गांवों में आज भी रोजगार के सीमित साधन हैं। खेती से सालभर गुजारा मुश्किल होता है। ऐसे में गांव के युवा अक्सर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने निकल जाते हैं। टावर निर्माण का काम भी ऐसा ही एक रास्ता रहा है, जिसे लोग परंपरा से सीखते आए हैं। अक्सर देखा गया है कि एक ही गांव या परिवार के लोग मिलकर एक गैंग बनाते हैं। पिता के साथ बेटा, चाचा के साथ भतीजा। काम कठिन है, लेकिन भरोसे का होता है। ऊंचाई पर खड़े होकर काम करने के लिए मशीन से ज्यादा इंसान पर भरोसा करना पड़ता है।

auto

ऊंचाई का डर और जिम्मेदारी का बोझ

टावर निर्माण आसान काम नहीं है। 40 से 70 मीटर की ऊंचाई, नीचे खेत, जंगल या नदी। हल्की सी चूक जानलेवा हो सकती है। इसके बावजूद हजारों लोग यह जोखिम उठाते हैं, क्योंकि यही काम उनके परिवार की रोजी-रोटी है। अब तक यह काम सीखने का कोई तय सिस्टम नहीं था। नए लोग सीनियर के साथ काम करते हुए धीरे-धीरे सब समझते थे। इसी वजह से कुशल मैनपावर की भारी कमी बनी रही। देश में बिजली ट्रांसमिशन के प्रोजेक्ट बढ़ते गए, लेकिन काम करने वाले लोग उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाए।

ट्रेनिंग से बदली तस्वीर

लाइट इंडिया प्रोजेक्ट ने इसी कमी को पहचान कर एक नई राह खोली। गोड्डा में शुरू हुए इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में युवाओं को तीन महीने तक पूरी तैयारी कराई जाती है। रहने और खाने का खर्च कंपनी उठाती है। इसके साथ हर महीने 21,000 रुपये का वजीफा भी मिलता है। यहां युवा सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि असली टावर पर चढ़कर सीखते हैं। टावर को जोड़ना, खोलना, सेफ्टी नियमों का पालन करना और ऊंचाई पर संतुलन बनाए रखना। ट्रेनिंग के दौरान डर धीरे-धीरे आत्मविश्वास में बदल जाता है।

कमाई के साथ सम्मान भी

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये युवा 30 से 35 हजार रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं। लेकिन इनके लिए यह सिर्फ पैसा नहीं है। यह सम्मान है, पहचान है और अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने का मौका है। पहले बैच के 70 युवक अब देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हैं। कोई पहली बार पक्की कमाई से घर बना रहा है, तो कोई बच्चों की पढ़ाई का सपना देख रहा है।

रोशनी सिर्फ घरों में नहीं, जिंदगी में भी

अदाणी समूह का लक्ष्य हर साल करीब 1,000 युवाओं को इस ट्रेनिंग से जोड़ने का है। इससे न सिर्फ बिजली परियोजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि उन गांवों में भी उम्मीद जगेगी, जहां रोजगार की तलाश आज भी सबसे बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें : अदाणी फाउंडेशन ने थामा परंपरा का हाथ, तो एक साथ थिरक उठे नौ गांव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रपति शासन खत्म, नये सीएम की हुई ताजपोशी
Next Article पाकुड़ निकाय चुनाव : नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़, 10 अध्यक्ष प्रत्याशी मैदान में

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.