अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को रातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि रातू थाना के वर्तमान प्रभारी राम नारायण सिंह को नामकुम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आदिकांत महतो संभालेंगे रातू थाना की कमान
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अब इंस्पेक्टर आदिकांत महतो रातू थाना की कमान संभालेंगे। रातू थाना क्षेत्र रांची का अहम इलाका माना जाता है, जहां कानून-व्यवस्था को बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है। विभाग को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी के आने से पुलिसिंग और मजबूत होगी।
राम नारायण सिंह बने नामकुम के नए थाना प्रभारी
वहीं, रातू थाना के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह को अब नामकुम थाना की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तुरंत प्रभाव से नामकुम थाना में योगदान देने को कहा गया है। नामकुम थाना हाल के दिनों में विवादों के कारण चर्चा में रहा है, ऐसे में नए थाना प्रभारी के सामने व्यवस्था को सामान्य करने की चुनौती भी होगी।
सात पुलिसकर्मियों के सस्पेंड होने के बाद हुआ फेरबदल
दरअसल, नामकुम थाना से जुड़े एक मामले में विभाग ने पहले ही थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने स्थिति को देखते हुए दोनों थानों में प्रशासनिक बदलाव का फैसला लिया।
इसे भी पढ़ें : “मेरी बेटी अपने पैरों से अस्पताल गई थी…” पिता की टूटती आवाज ने झकझोर दिया

