Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोयला कारोबारी के घर गोलियां दागने राहुल दुबे ने यूपी से बुलाये थे शार्प शूटर
Headlines

कोयला कारोबारी के घर गोलियां दागने राहुल दुबे ने यूपी से बुलाये थे शार्प शूटर

January 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शूटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कुज्जू क्षेत्र के कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर हुई गोलीबारी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय एक बड़े आपराधिक नेटवर्क को तोड़ा गया है।

रंगदारी नहीं देने पर हुई थी गोलीबारी

पांच जनवरी की रात कुज्जू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ निवासी व्यवसायी डब्बू सिंह के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। बताया गया कि अपराधियों ने रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर यह हमला किया और मौके पर राहुल दुबे गिरोह का धमकी भरा पर्चा भी छोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

auto

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे यह साफ हुआ कि वारदात राहुल दुबे और सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के इशारे पर कराई गई थी।

एनएच 33 से पहली गिरफ्तारी

तेरह जनवरी को पुलिस ने जाल बिछाकर एनएच 33 पर भोजपुर ढाबा के पास से नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इमामबाड़ा श्याम सरोवर ढाबा के पास जंगल में छापेमारी कर बाकी पांच आरोपियों को भी दबोच लिया।

यूपी के कुख्यात शूटर भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में नकुल कुमार, राज कुमार, मुकेश करमाली, रंजीत साव, जयेश पाल और सन्नी सिंह शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जयेश पाल और सन्नी सिंह उत्तर प्रदेश के कुख्यात शूटर हैं, जिनका यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

रांची के बड़े व्यापारी की हत्या की साजिश नाकाम

पुलिस ने बताया कि इन्हीं दोनों शूटरों को रांची के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या की सुपारी दी गई थी। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। आरोपियों के पास से तीन हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

इसे भी पढ़ें : 48 तेज तर्रार अफसर, 12 राज्यों में रेड, 500 CCTV और 5000 गाड़ियों की पड़ताल के बाद मिले अंश-अंशिका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदित्य साहू के हाथों झारखंड बीजेपी की कमान
Next Article हजारीबाग में भयंकर ब्ला’स्ट, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौ’त

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.