Ranchi : राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश के बाद पारा अचानक लुढ़क गया। हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ और काफी सुहावना हो गया। लेकिन बादल छाया रहा। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड का एहसास फिर से होने लगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च को भी विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवा चलने तथा ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को राज्य दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्ती हिस्सा रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग और उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका समेत अन्य इलाकों में इससे जुड़े इलाकों में गर्जन और 40-50 किमी की गति से हवा चलने की सम्भावना है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 मार्च को दक्षिण-पूर्वी उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गर्जन और 30-40 कि गति से हवा चलने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग में जल्द होंगी 10 हजार नियुक्तियां, डॉक्टरों का नहीं होगा ट्रांसफर : मंत्री इरफान
इसे भी पढ़ें : कल रांची बंद का ऐलान, आज निकलेगा मशाल जुलूस
इसे भी पढ़ें : सीता सोरेन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज, इस रोज होगी सुनवाई
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस मंत्री के फेसबुक पर अचानक दिखने लगा अ’श्लील कंटेंट, फिर…
इसे भी पढ़ें : खुलासा : मनरेगा योजना के लफड़े के चलते पंसस पति को मा’री गयी थी गोली
इसे भी पढ़ें : फौजी को जेल भेजने वाले पर होगी कार्रवाई, रेस हुए DGP
इसे भी पढ़ें : बिहार के शूटरों ने बरसायी थी विपिन मिश्रा पर गोलियां, Austria मेड पिस्टल का हुआ था इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें : MLA तेज प्रताप ने अंगरक्षक से वर्दी में लगवाये ठुमके, फिर SSP ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का होली के रोज कट गया चालान