Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 06:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमरनाथ यात्रा शुरू, 5892 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना
Headlines

अमरनाथ यात्रा शुरू, 5892 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना

July 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमरनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Jammu : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्री अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा आरंभ हो गई। उपराज्यपाल सिन्हा ने इससे पहले जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की। बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के रवाना होते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजे।

जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 5892 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हुए। इसमें 2487 श्रद्धालु बालटाल मार्ग के लिए जबकि 3403 पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए। कश्मीर घाटी से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा तीन जुलाई को शुरू होगी। यात्रा बालटाल और पहलगाम मार्ग से संचालित की जा रही है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है।

अमरनाथ तीर्थयात्रियों के प्रथम जत्थे में शामिल शालू ने कहा कि शानदार व्यवस्था की गई है। वह पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक अन्य श्रद्धालु आकांक्षा ने कहा कि हमने पहले जत्थे का हिस्सा बनने की योजना बनाई थी। हमें डर नहीं था और हम जानते थे कि सुरक्षा पर्याप्त होगी। व्यवस्था बहुत अच्छी है। श्रद्धालु सुमन घोष ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि सभी को शांति से दर्शन मिलें। डरने की कोई बात नहीं है। भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बल यहां मौजूद हैं।

इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर के निवासियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया है। 2022 से अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार किया गया है। गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग पहले छह फीट चौड़े थे जो अब 12 फीट चौड़े हैं। मार्ग पर पहले अंधेरा रहता था अब ग्रिड कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे रास्ते में दूरसंचार कनेक्टिविटी हो गई है। यात्रा के लाइव फीड के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए गए हैं। राजभवन और पुलिस नियंत्रण कक्ष में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र से यात्रा की 24/7 निगरानी की जाएगी। आरएफआईडी-आधारित ट्रैकिंग प्रणाली स्थापित की गई है।

भाजपा नेता सत शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यहां आए हैं। दो महीने पहले अलग माहौल बना था लेकिन आज हम देख सकते हैं कि श्रद्धालु किस तरह बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।

इसे भी पढ़ें : चिता से महिला की बॉडी उठा ले गयी पुलिस… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी जा रहे पांच देशों की यात्रा पर… जानें क्यों
Next Article रांची रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाली RPF… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Headlines

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026

मासूम सोच, बड़ा संदेश : CCL में 200 नन्हे हाथों ने गढ़ा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.