Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर गिरफ्तार
Headlines

अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर गिरफ्तार

January 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अंबर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : अपराध जगत में तेजी से अपना खूंटा गाड़ने में जुटा अंबर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तपन को एक बार फिर राजधानी रांची की सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबर के साथ उसके एक साथी आकिब खान को भी अरेस्ट किया गया है। करीब 24 साल का अंबर सदर थाना क्षेत्र के जतरा टांड में रहने वाले बाबला राम का बेटा है। वहीं, 19 साल का आकिब खान बरियातु थाना क्षेत्र के रहने वाले आरिफ खान का बेटा है। अंबर गुजरे कुछ महीने पहले ही जेल से निकला है। इल्जाम है कि बीते दो जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती के शांति विहार स्थित एक घर में जबरदस्ती घुस गया था। छुरा और हथियार के दम पर घर के लोगों से मोबाइल छीन लिया था। वहीं, प्रतिरोध करने पर मारधाड़ भी किया था।

वारदात के बाद अगले रोज यानी तीन जनवरी को सदर थाना में अंबर कुमार राम और उसके साथी सौरभ कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोपियों को दबोचने के वास्ते सदर DSP संजीव बेसरा और सदर थानेदार कुलदीप कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदेही गुनहगार अंबर राम और आकिब खान को धर दबोचा। वहीं, सौरभ कुमार को धरने के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने अंबर और आकिब के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है। इनमें से दो फोन छिनतई के हैं। गिरफ्तार अंबर राम के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। इनमें से 11 मामले सदर थाना और एक-एक मामले सुखदेवनगर, अरगोड़ा और लालपुर थाना में दर्ज हैं। वहीं आकिब खान के खिलाफ सदर थाना में दो और बरियातु थाना में एक मामला दर्ज है।

इन दोनों को दबोचने में सदर DSP संजीव बेसरा, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई दीपक राणा, दीपक नारायण सिंह, जमील अंसारी, निर्भय कुमार, एएसआई सत्येंद्र सिंह, हेमंत कुमार यादव, हवलदार संदीप सिंह और सिपाही शिवपूजन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोयला कारोबारी को दफ्तर के बाहर मा’री गो’ली, फिर…
Next Article पटना में आठवीं तक के तमाम स्कूल बंद, कब तक… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.