अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के सदर अस्पताल और पुरुलिया रोड (सरजना चौक से मिशन चौक तक) के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। दुकानों और ठेलों के कारण सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गई थी, जिससे एम्बुलेंस, स्कूल बस और आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया। निगम के अधिकारी ने रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह से बातचीत की। इसके बाद नगर निगम और रांची ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। अब इस इलाके में यातायात सुचारू हो गया है और एम्बुलेंस व स्कूली वाहन बिना रुकावट गुजर पा रहे हैं। रांची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोबारा अतिक्रमण न करें और “नो पार्किंग ज़ोन” में वाहन खड़ा करने से बचें।
इसे भी पढ़ें : रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्रों की मनमानी पर EC का शिकंजा, CEO कुमार ने दिए एक्शन के आदेश
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: RITES में निकली 600 पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से बिहार-यूपी जाने वालों के लिए अलर्ट, अब यहां से नहीं मिलेगा टिकट
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इन इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों

