अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, रांची में 19.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 20 डिग्री और बोकारो में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : JDU की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं की हुई वापसी
इसे भी पढ़ें : CM योगी आज बिहार दौरे पर, चुनावी सभा में करेंगे शंखनाद
इसे भी पढ़ें : ट्रंप के आरोपों पर भारत का सख्त जवाब
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से बिहार-यूपी जाने वालों के लिए अलर्ट, अब यहां से नहीं मिलेगा टिकट
इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : BJP ने देर रात जारी की तीसरी लिस्ट

