Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर एटीएम लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो चली गोलियां
Headlines

भोरे-भोर एटीएम लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो चली गोलियां

February 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एटीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Rohtas : रोहतास जिले के काराकाट इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ी वारदात होते-होते रह गई। अपराधी एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ाने की तैयारी में थे, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने उनकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। हालांकि जाते-जाते बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

तड़के तीन बजे बाजार में हलचल

मामला काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी मुख्य बाजार का है। शनिवार की भोरे-भोर करीब तीन बजे एक काली स्कॉर्पियो बाजार में आकर रुकी। गाड़ी से उतरे कुछ लोग सीधे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की ओर बढ़े। शटर का ताला तोड़ा गया और कुछ ही मिनटों में वे अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि बदमाश गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने लगे। मशीन लगभग कट ही चुकी थी कि तभी अलार्म बज उठा। अलार्म की सूचना सीधे बैंक मुख्यालय और पुलिस तक पहुंच गई।

Advertisement Advertisement

अलार्म बजते ही पहुंची पुलिस, शुरू हुई फायरिंग

मुख्यालय से सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। जैसे ही पुलिस गश्ती दल बाजार पहुंचा, बदमाशों ने घबराकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कारेरवाई में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन से चार राउंड गोलियां चलीं। तड़के की खामोशी में गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए।

मौके से खोखा और औजार बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। इसके अलावा एटीएम काटने में इस्तेमाल किए गए कुछ औजार और उपकरण भी मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ चप्पल और कपड़े भी वहां पड़े मिले, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्कॉर्पियो की पहचान की कोशिश हो रही है।

एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद गोडारी मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर अलार्म नहीं बजता तो शायद बड़ी वारदात हो जाती। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला, JPSC 14वीं परीक्षा की बदल डाली कट-ऑफ डेट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक महीने से फरार दारोगा अब ACB के शिकंजे में
Next Article सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो कोबरा जवान जख्मी

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.