Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो कोबरा जवान जख्मी
Headlines

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो कोबरा जवान जख्मी

February 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। छोटा नागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इलाके में नक्सली फिर से एक्टिव हो रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। ऑपरेशन के दौरान जवान पैदल सर्च कर रहे थे, तभी एक जवान का पैर पहले से बिछाए गए प्रेशर IED पर पड़ गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ और आसपास मौजूद दो जवान घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन साथ चल रहे अन्य जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

एसपी ने क्या कहा

चाईबासा एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। उसी दौरान पहले से प्लांट किए गए IED में ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और घबराने वाली बात नहीं है।

auto

मौके से रेस्क्यू, फिर एयरलिफ्ट की तैयारी

धमाके के तुरंत बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जंगल से निकालकर उन्हें पास के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया। मेडिकल टीम ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची भेजने का फैसला लिया। दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है, जहां उन्हें उन्नत चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ऑपरेशन और तेज, इलाके में हाई अलर्ट

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने सतर्कता और बढ़ा दी है। जिला पुलिस और कोबरा बटालियन की अतिरिक्त टीमें इलाके में तैनात कर दी गई हैं। जंगल में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि अन्य छिपे हुए IED को समय रहते बरामद कर डिफ्यूज किया जा सके। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इलाके में फिलहाल हाई अलर्ट है और हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एटीएम लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो चली गोलियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर एटीएम लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो चली गोलियां
Next Article हाथी हमलों पर सख्त होगा कानून, मुआवजा बढ़ाने की भी तैयारी : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.