Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एग्जाम रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच बिना न्याय अधूरा : बाबूलाल मरांडी
Headlines

एग्जाम रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच बिना न्याय अधूरा : बाबूलाल मरांडी

August 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करना छात्रों की समस्या का समाधान नहीं है। छात्रों की मुख्य मांग सीबीआई जांच की है और जब तक पूरे मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि पिछले 24 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग शुरू से स्पष्ट है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके बावजूद सरकार ने कैबिनेट में बैठकर परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया। मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों को गुमराह करने की रणनीति बना रही है। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं

मरांडी ने कहा कि टीडीपीएल कंपनी की ओर से ली गई परीक्षाओं और जेएसएससी सीजीएल को रद्द करने का फैसला सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। लेकिन इससे यह पता नहीं चलेगा कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग परीक्षा रद्द करने की नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा रद्द करने के बाद अदालत का रास्ता खुला छोड़ना चाहती है। यदि मामला कोर्ट में पहुंचता है तो सरकार की जांच एजेंसी सीआईडी ही तथ्य पेश करेगी। मरांडी ने आरोप लगाया कि पहले भी सीआईडी की जांच पर सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में अदालत से परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगने की स्थिति बन सकती है और इसका फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जिन्होंने कथित तौर पर पैसे देकर नौकरी हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अलग-अलग जगहों से लगातार खुलासे हो रहे हैं। छात्रों के लिए इन घटनाओं के पीछे की पूरी सच्चाई साबित करना आसान नहीं है। इसलिए जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से होनी चाहिए।

Advertisement

‘नौकरी बेचने वालों का चेहरा सामने आए’

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए, ताकि कथित बिचौलियों, भ्रष्ट अधिकारियों और पैसे के बल पर नौकरी हासिल करने वालों की भूमिका सामने आ सके। मरांडी ने जेएसएससी के चेयरपर्सन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2024 से पद पर रहने के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीआईडी के उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की, जिनकी जांच को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की साझेदार है, इसलिए वह छात्रों के मुद्दे पर खुलकर आवाज नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र हित के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। मरांडी ने छात्रों से सीबीआई जांच की मांग पर अडिग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उनके मुताबिक, परीक्षा रद्द करना केवल तात्कालिक कदम है, जबकि गड़बड़ी की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : 95 लाख की DMFT सड़क चंद महीनों में ही धंसी, बाबूलाल ने CM से मांगी हाईलेवल जांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क पर बेबस पड़ी थी जिंदगी, तमाशबीनों की भीड़ में खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज
Next Article झारखंड की मूसलाधार बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, इस जिले में रेड अलर्ट

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.