अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए शराब घोटाले के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मरांडी जी अगर सचमुच के सबूत रखते हैं तो उन्हें सरकार को उपलब्ध कराएं, ताकि जांच कर कार्रवाई की जा सके।
जनता को गुमराह करने की कोशिश : झामुमो
महासचिव विनोद पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में हुए असली शराब घोटालों पर मरांडी क्यों चुप हैं।
“सरकार किसी को नहीं बचाएगी”
झामुमो नेता ने कहा कि एसीबी की कार्रवाई पर सरकार का रुख साफ है। जो भी दोषी होगा उसे कानून के अनुसार सज़ा मिलेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में रहती है तो आरोपित निर्दोष बना दिए जाते हैं, लेकिन विपक्ष में आते ही वही लोग घोटालेबाज़ घोषित कर दिए जाते हैं।
“मरांडी को अपने कार्यकाल की याद दिलाई”
उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जब मुख्यमंत्री थे तब भ्रष्टाचार के मामलों में उन्होंने कितनी कार्रवाई की, यह जनता जानती है। झामुमो प्रवक्ता ने दावा किया कि जनता पहले ही उन्हें नकार चुकी है और अब वे केवल झूठी बयानबाज़ी से सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
भ्रष्टाचार पर झामुमो का स्पष्ट रुख
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि हमारी सरकार का सिद्धांत साफ है… भ्रष्टाचार चाहे किसी ने भी किया हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन भाजपा की तरह हम जांच एजेंसियों को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाते। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को नसीहत दी कि वे जनता से माफी मांगें और भाजपा सरकारों में हुए असली शराब घोटालों पर चुप्पी तोड़ें।
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, बोले- शराब घोटाले की हो CBI जांच

