Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बनारस-रांची एक्सप्रेस का संचालन 21 अगस्त से, यात्रियों को मिलेगी राहत
Headlines

बनारस-रांची एक्सप्रेस का संचालन 21 अगस्त से, यात्रियों को मिलेगी राहत

August 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस का संचालन 21 अगस्त से करने जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अप-डाउन में 18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस का संचालन रांची से 20 अगस्त से और बनारस से 21 अगस्त से करने का निर्णय लिया गया है। रांची-बनारस एक्सप्रेस (18611) 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को रांची स्टेशन से रात 20:10 बजे प्रस्थान कर मूरी से 21:10 बजे, रामगढ़ कैंट से 22:10 बजे, बरकाकाना से 23 बजे, रे से 23:41 बजे, दूसरे दिन तोरी से रात 12:11 बजे, डाल्टनगंज से 01:37 बजे, गढ़वा रोड से 03:40 बजे, उंटारी रोड से 03:54 बजे, मोहम्मदगंज से 04:06 बजे, हैदरनगर से 04:19 बजे, जपला से 04:30 बजे, नबीनगर रोड से 04:42 बजे, डेहरी आनसोन से 05:22 बजे, सासाराम से 05:35 बजे, कुदरा से 05:55 बजे, भबुआ रोड से 06:13 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 08:05 बजे, काशी से 08:47 बजे तथा वाराणसी से 09:10 बजे छूटकर बनारस स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी।

auto

इसी तरह से बनारस-रांची एक्सप्रेस (18612) 21 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को बनारस स्टेशन से अपराह्न 15 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 15:30 बजे, काशी से 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 16:38 बजे, भबुआ रोड से 17:20 बजे, कुदरा से 17:38 बजे, सासाराम से 17:59 बजे, डेहरी आनसोन से 18:19 बजे, नबीनगर रोड से 18:48 बजे, जपला से 19:03 बजे, हैदरनगर से 19:14 बजे, मोहम्मद गंज से 19:28 बजे, उंटारी रोड से 19:42 बजे, गढ़वा रोड से 21:20 बजे, डाल्टनगंज से 21:52 बजे, टोरी से 23:30 बजे, रे से 23:33 बजे, दूसरे दिन बरकाकाना से रात 01:45 बजे, रामगढ़ कैंट से 02 बजे तथा मूरी से 02:50 बजे छूटकर रांची स्टेशन पर सुबह 04:15 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच सहित 15 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए रूपा रानी तिर्की से की बात
Next Article मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फ़रियादी, समस्या सुन निराकरण के निर्देश

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.