Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोजपुरी पावर स्टार ज्वाइन कर सकते हैं यह पार्टी, आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
Headlines

भोजपुरी पावर स्टार ज्वाइन कर सकते हैं यह पार्टी, आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

September 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पावर स्टार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अब पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) जॉइन कर सकते हैं। आज मंगलवार को वे दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करने वाले हैं।

इससे पहले सोमवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े और नेता ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 सीटों पर इसका असर देखा जा सकता है।

शो छोड़ा, जनता के बीच रहने का किया ऐलान

हाल ही में पवन सिंह ने बिजनेस रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ दिया। शो से बाहर आते समय उन्होंने कहा – “मेरी जनता ही मेरा भगवान है, और चुनाव के वक्त मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।” उनके इस बयान से साफ हो गया कि अब उनका फोकस पूरी तरह राजनीति पर है।

पहले भी आजमा चुके हैं चुनावी मैदान

2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। वे चुनाव तो हार गए, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनका प्रभाव बढ़ रहा है। उनके चुनाव प्रचार का असर बक्सर और सासाराम जैसी सीटों पर भी दिखा, जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी नेताओं से मिल चुके हैं पवन सिंह

हाल ही में उन्होंने आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की थी। आरके सिंह ने इस दौरान कहा कि पवन सिंह को दोबारा बीजेपी में आना चाहिए।

तेजस्वी यादव की तारीफ कर चुके हैं

एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा था “तेजस्वी जब बोलते हैं तो दिल को छू जाते हैं। वो जमीनी नेता हैं।” पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा  “मैं भी सिर्फ छठी पास हूं, लेकिन मेरे साथ पढ़े-लिखे लोग काम करते हैं। काम करने की नीयत होनी चाहिए, पढ़ाई ही सब कुछ नहीं है।”

पत्नी ज्योति सिंह भी लड़ सकती हैं चुनाव

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने मुकेश सहनी से मुलाकात की थी। वो पहले ही कह चुकी हैं कि वे 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Also Read : दुर्गा महाष्टमी आज, कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व… जानें

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्गा महाष्टमी आज, कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व… जानें
Next Article महाष्टमी पर मौसम मेहरबान, दशमी को मूसलाधार बारिश

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.