Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 07:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » TSPC को तगड़ा झटका, एरिया कमांडर सहित पांच गिरफ्तार
Headlines

TSPC को तगड़ा झटका, एरिया कमांडर सहित पांच गिरफ्तार

June 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
TSPC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरहेसा जंगल के घाटगोसाई इलाके से शुक्रवार को TSPC के एरिया कमांडर प्रशांतजी उर्फ अवधेश सिंह समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अमेरिकी एआर-15 एम-4 कार्बाइन राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने शुक्रवार को मीडिया को दी। चार अन्‍य उग्रवा‍दियों के नाम आदित्य गंझू, देवेन गंझू, धरम गंझू और रूपलाल गंझू बताये गये।

12 जून की रात को एसपी को सूचना मिली थी कि TSPC के सात-आठ उग्रवादी बड़ी घटना की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने तकनीकी शाखा के सहयोग से एक विशेष पुलिस टीम गठित की। सशस्त्र बलों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसमें पांच उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। इनके पास से एक अमेरिकी कार्बाइन राइफल, एक मैगजीन, एक देशी पिस्टल (7.62 मिमी), तीन देशी कट्टा, 28 जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल, टीपीसी के 10 पर्चे, एक मैगजीन पाउच और एक चितकबरा रंग का पिठू बैग बरामद किया गया है।

Advertisement Advertisement

प्रशांत जी पर पहले से हत्या, फायरिंग, फिरौती और सीएलए एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एक जून को केरेडारी थाना क्षेत्र में बीजीआर माइनिंग कंपनी के दो वाहनों को जलाकर उड़ाने की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। उस घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़कागांव अनुमंडल क्षेत्र में संभावित बड़ी उग्रवादी घटना टल गई।

इसे भी पढ़ें : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…

इसे भी पढ़ें : कुख्यात संदीप थापा और बिट्टू सिंह अरेस्ट, जमीन के धंधे में वसूल रहे थे रंगदारी

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नकली नोट खपाने की कोशिश, एक धराया, SSP क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : यूपीएससी में असफल होने पर भी इन छह सरकारी क्षेत्रों में करियर के अवसर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलूट का प्रतिरोध किया तो कारोबारी को मा’र दी गो’ली, फिर…
Next Article नशा इंसान को ‘दरिंदा’ बना देता है, इससे दूर रह संवारे अपनी जिंदगी : इंस्पेक्टर कुलदीप

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.