Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 09:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी का बड़ा निर्देश , लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर न जाए
Headlines

सीएम योगी का बड़ा निर्देश , लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर न जाए

April 19, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

यूपी: दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने अफसरों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक चार मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जो अवकाश पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर ऑफिस जॉइन करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा।

सीएम का आदेश है कि थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और समाज के अन्य सम्मानित लोगों के साथ संवाद बनाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन शाम को पुलिस-बल फुट-पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

धार्मिक कार्यों के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है। नए स्थलों पर माइक न लगाए जाएं। शोभा यात्रा, जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेंगे। सौहार्द्र न बिगड़ने पाए इसके लिए आयोजकों को शपथ-पत्र देना होगा।

सीएम योगी का निर्देश है कि धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही हों। यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो। हर एक पर्व शांति और सौहार्द्र के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों के दृष्टिगत सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से पेश आए। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सूबे के हर एक नागरिक की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने इस दायित्व के प्रति सदैव सतर्क और सावधान रहना होगा।
तहसीलदार, एसडीएम, थानाध्यक्ष और सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। सरकारी आवास है तो वहां रहें या किराए का मकान लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस व्यवस्था का अनुपालन होना सुनिश्चित कराया जाए।

सीएम योगी का बड़ा निर्देश , लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर न जाएमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक बालिका के उत्पीड़न के प्रकरण में लखनऊ कमिश्नरेट के भीतर गुडम्बा थाना क्षेत्र में लापरवाही की घटना प्रकाश में आई है। फायरिंग की सूचना मिली है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित करने के आदेश दिए। इलाके के दरोगा, बीट सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश भी दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकनीय अभियंता दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next Article बाल सुधार गृह में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.